×

Prayagraj News: संगम नगरी में विदेशी सैलानियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, एक स्वर में गाया राष्ट्र गान

Prayagraj News: भारत की संस्कृति की गूंज पहुंची विदेश...

Syed Raza
Published on: 15 Aug 2023 7:21 AM GMT
Prayagraj News: संगम नगरी में विदेशी सैलानियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, एक स्वर में गाया राष्ट्र गान
X
Foreign Tourists Celebrated Independence Day 2023, Prayagraj

Prayagraj News: पूरे देश में आज 77 वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है ऐसे में संगम नगरी प्रयागराज के क्रिया योग आश्रम में विदेशी सैलानियों ने इस मौके को और खास बना दिया है।

विदेशी पर्यटक भारत की आजादी के जश्न में गवाह बनते हुए नजर आए। संगम नगरी की खास तस्वीरें हर देशवासियों को गौरवान्वित होने पर मजबूर कर रही है।
आपको बता दे प्रयागराज के झूसी स्थित क्रिया योग आश्रम में सात संमुदर पार से आए विदेशी सैलानी भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। क्रिया योग आश्रम पर साधु संतों, विदेशी सैलानियों और आम श्रद्धालुओं ने झंडारोहण किया और देशभक्ति के गीत गाए और उसके बाद क्रिया योग का अभ्यास किया। इस दौरान भारी संख्या में विदेशी सैलानियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। आज इतनी बड़ी संख्या में संगम की रेत पर विदेशी सैलानियों, साधु-संतों और आम श्रद्धालुओं का संगम देखने को मिला है। संगम नगरी में ऐसा पहली बार हो रहा है जब हमारे देश के झंडारोहण में विदेशी सैलानियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्रिया योग आश्रम के संस्थापक योगी सत्यम महाराज का कहना है कि उन्होंने सभी विदेशी सैलानियों को आज के दिन के महत्व को बताया और उसके बाद क्रिया योग का ध्यान करवाया।

गौरतलब है कि आज के दिन सभी लोग आजादी के जश्न में डूबे हुए हैं प्रयागराज के क्रिया योग आश्रम में कैनेडा ,ब्राजील , इंग्लैंड , बंगलादेश ,ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से सेलानी आए हुए हैं और आज के दिन के महत्व को समझ रहे हैं। राष्ट्रगान के दौरान सभी सैलानियों ने भारतीय परंपरा के अनुसार जन गण मन गीत गाए और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। कनाडा, ब्राजील से आए सैलानियों का कहना है कि इससे पहले भी वह भारत आए हुए हैं और भारत की संस्कृति को समझ रहे हैं जब वह अपने मुल्क वापस जाएंगे तो वहां के लोगों को भी इसके बारे में बताएंगे

Syed Raza

Syed Raza

Next Story