×

Prayagraj News: जनता और अपराधियों के बीच दिखनी चाहिए पुलिस की हनक, नंदी ने दी अफसरों को हिदायत

Prayagraj News: अविवादित नामान्तरण एवं वरासत के निस्तारण में विलम्ब की लगातार आ रही शिकायत, 35 दिन के अंदर हो निस्तारणः नंदी

Syed Raza
Published on: 23 Aug 2023 6:11 PM GMT
Prayagraj News: जनता और अपराधियों के बीच दिखनी चाहिए पुलिस की हनक, नंदी ने दी अफसरों को हिदायत
X
मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अफसरों से कहा कानून व्यवस्था का और सख्ती से पालन कराए: Photo-Newstrack

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज सर्किट हाउस, जनपद प्रयागराज में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों, योजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने व गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए जाने, कानून व्यवस्था का और सख्ती से पालन कराए जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

सिंचाई विभाग से मिलीं सबसे ज्यादा शिकायतें

समीक्षा बैठक में आईजी स्टाम्प व आबकारी अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर मंत्री नन्दी ने जिलाधिकारी प्रयागराज को अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। मंत्री नन्दी ने कहा कि सिंचाई विभाग की बहुत शिकायतें मिल रही हैं, डीएम इसकी जांच करा लें। भविष्य में मौके पर जाकर निस्तारण देखेंगें।

न्याय दिखना भी चाहिएः नंदी

मंत्री नन्दी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए हिदायत दी कि पुलिस की धमक और हनक जनता के साथ ही अपराधियों के बीच भी महसूस होनी चाहिए। अपराधियों के दिलों में दहशत होनी चाहिए, ताकि सामान्य व्यक्ति निडर होकर जी सके। लोगों का डर समाप्त हो और अपराधियों के दिलों में दहशत बना रहे। न्याय होते हुए केवल न्याय न किया जाए, बल्कि न्याय दिखना भी चाहिए।

कोई अनुपस्थित नहीं मिलना संदेहास्पद

मंत्री नन्दी ने कहा कि सीएमओ ने 153 निरीक्षण किए, जिसमें एक भी व्यक्ति अनुपस्थित नहीं मिला, यह कैसे हो सकता है। सीएमओ इस सवाल का जवाब नहीं दे सके। मंत्री नन्दी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम सीमा में प्रवेश करते ही कूड़े के ढेर मिलते हैं, इसे ठीक कराएं। जिसपर नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों में 45 गाड़ियां लगा दी गई हैं, अब सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। मंत्री नन्दी ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में घटतौली की शिकायतें काफी आ रही हैं। रोस्टर बनाकर वितरण करें और निरंतर कार्रवाई करते रहें। मंत्री नन्दी ने कहा कि अविवादित नामान्तरण वादों का निस्तारण 35 दिन में हो जाना चाहिए, लेकिन मेरे सामने यह शिकायतें आती हैं कि अविवादित वादों का निस्तारण भी कई-कई महीनों तक नहीं होता है। करछना व सदर तहसील के मिसिलबन्द रजिस्टर अभी मंगाए जाएं, ताकि अविवादित नामान्तरण व अन्य नामान्तरण के निस्तारण की स्थिति को देखा जा सके।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

बैठक में जिलाधिकारी संजय खत्री, एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग व अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Syed Raza

Syed Raza

Next Story