Prayagraj News: फांसी के फंदे से लटकी विवाहिता, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Prayagraj News: सुबह पति से झगड़ने के बाद पत्नी ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

Syed Raza
Published on: 28 May 2023 12:12 PM GMT
Prayagraj News: फांसी के फंदे से लटकी विवाहिता, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
X
Prayagraj News

Prayagraj News: उतरांव थाना क्षेत्र के पट्टीराम गांव में शनिवार की सुबह पति से झगड़ने के बाद पत्नी ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

रोते-बिलखते रह गए चार मासूम बच्चे

उतराव थाना क्षेत्र के पट्टीराम गांव नीवासी संजय कुमार पासी राजमिस्त्री है। बताया जाता है कि वह पत्नी जया देवी 35 से अक्सर विवाद करता रहता था। जया देवी के चार मासूम बच्चे हैं। शनिवार की सुबह एक बार फिर पति पत्नी में किसी बात को लेकर जमकर कहासुनी हुई। पत्नी से झगड़ने के बाद संजय कुमार अतरौरा गांव में मकान बनाने चला गया। दूसरी तरफ़ जया देवी अपने कमरे में लगे पंखे के हुक में रस्सी का फंदा लगाकर झूल गई। चारों मासूम बच्चे काफी देर तक बाहर खेलकर जब वापस आए तो मां दिखाई नहीं दी। बच्चे दरवाजे के पास गए और दरवाजा पीटने लगे लेकिन दरवाजा अंदर से बन्द था। जिससे बच्चे मां के लिए रोने-बिलखने लगे। यह देख पड़ोसियों को शक हुआ तो रोशनदान से देखने पर जया देवी फांसी के फंदे पर लटकी देखी गई। सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

इससे पहले विवाहिता कर चुकी थी जान देने की कोशिश

बताया जाता है कि जब से शादी हुई है दोनों पति पत्नी में जमती नहीं थी। इसके पहले भी जया देवी घर के पास तालाब में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। पूर्व में पुलिस पत्नी को पीटने के विवाद में संजय कुमार को शांतिभंग में जेल भी भेज चुकी है। जया देवी की मौत पर चारों मासूम बच्चे पिता संजय कुमार से लिपटकर रोते बिलखते देख ग्रामीणों की भी आंखे नम हो गयी। अब बच्चां का सहारा सिर्फ पिता ही है। उसकी सबसे बड़ी बेटी मुस्कान 11 वर्ष, जबकि खुशबू 9 वर्ष, बेटाआदित्य 6 वर्ष, आदर्श 5 वर्ष की है।

महिलाओं में हुई जमकर नोकझोंक

जया देवी की फाँसी से लटकर जान देने की सूचना उसके मायके सरायइनायत क्षेत्र के रमईपुर गांव में मायके वालों को हुई तो भारी संख्या में महिलाओं के साथ लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मायके पक्ष की महिलाएं बेटी की हत्या का आरोप लगाने लगीं जिसको लेकर जया देवी की मायके वालों से और ससुराल की महिलाओं से जमकर नोकझोंक हुई। मायका पक्ष बेटी की हत्या का जहां आरोप लगाता रहा वहीं पट्टीराम गांव की महिलाएं आत्महत्या की बात कहती रहीं।

Syed Raza

Syed Raza

Next Story