×

गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज, 26 जनवरी को राजपथ पर दिखेंगे भगवान राम

पिछले कई वर्षो से गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ की झांकी में अक्सर यूपी की झांकी का इंतजार रहता है और हो भी क्यों न क्योंकि देश के सबसे बडे सूबे की झांकी हमेशा सबसे अलग रहती है।

Monika
Published on: 22 Jan 2021 2:57 PM GMT
गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज, 26 जनवरी को राजपथ पर दिखेंगे भगवान राम
X

लखनऊ: पिछले कई वर्षो से गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ की झांकी में अक्सर यूपी की झांकी का इंतजार रहता है और हो भी क्यों न क्योंकि देश के सबसे बडे सूबे की झांकी हमेशा सबसे अलग रहती है। यही नहीं कई बार तो पहला स्थान भी मिल चुका है। पर इस बार यूपी की झांकी बेहद और भी अनूठी रहेगी। इस साल उत्तर प्रदेश की झांकी में प्राचीन शहर अयोध्या की धरोहर, भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति, दीपोत्सव की झलक और पौराणिक ग्रंथ रामायण की विभिन्न घटनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

झांकी में दिखेंगे अयोध्या के श्री राम

इस बार यूपी की झांकी में पीले रंग की रेशम की धोती और गले में रूद्राक्ष की माला पहने तथा हाथ में धनुष लिए भगवान राम को दिखाया जाएगा। इसके अलावा उप्र की झांकी में एक ओर मिट्टी के बने दीये जगमगा रहे होंगे, जो अयोध्या के दीपोत्सव के प्रतीक होंगे। इसके साथ ही भित्ति चित्रों में भगवान राम द्वारा निषादराज को गले लगाते और शबरी के जूठे बेर खाते, अहल्या का उद्धार, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाया जाना, जटायू-राम संवाद, लंका नरेश की अशोक वाटिका और अन्य दृश्यों को दिखाया जाएगा।

गणतंत्र दिवस

ये भी पढ़ें : सोनभद्र में 12 केंद्रों पर हुआ वैक्सीनेशन, 738 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा कोरोना टीका

संत कबीर-संत रविदास की झलक भी दिखेगी

पिछली बार की झांकी में काशी की संत परंपरा को विशिष्ट पहचान देने वाले संत कबीर और संत रविदास की झलक भी दिखाई दी। इस बार राजपथ की परेड में यूपी के सूफियाना तासीर और गंगा-जमुनी तहजीब को दिखाया गया था। पर इस बार की झांकी में महर्षि वाल्मीकि की एक प्रतिमा विराजमान होगी और इसके पीछे मंदिर का प्रारूप मौजूद रहेगा। उप्र की झांकी में नृत्य करती दो महिलाओं सहित कलाकारों का एक समूह दिखेगा। भगवान राम की वेशभूषा में एक व्यक्ति को भी इस झांकेी में दिखाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली छावनी स्थित गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक शिविर में कुल 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विभिन्न झांकियों को निकाला जाता है।

श्रीधर अग्निहोत्री

ये भी पढ़ें : तांडव’ वेब सीरीज पर क्या है CM योगी आदित्यनाथ की असली मंशा!

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story