×

बुलन्दशहर में साधुओं की हत्या पर प्रियंका और अखिलेश ने उठाए सवाल, कही ऐसी बात

बुलन्दशहर में दो साधुओं की हुई हत्या पर सत्ता पक्ष समेत विपक्ष के नेताओं ने भी कडी निन्दा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अविलम्ब  कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

Aditya Mishra
Published on: 28 April 2020 7:06 AM GMT
बुलन्दशहर में साधुओं की हत्या पर प्रियंका और अखिलेश ने उठाए सवाल, कही ऐसी बात
X

लखनऊ: बुलन्दशहर में दो साधुओं की हुई हत्या पर सत्ता पक्ष समेत विपक्ष के नेताओं ने भी कडी निन्दा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अविलम्ब कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पगौना, थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर में हुई हत्या की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुुंचकर घटना के सम्बन्ध में विस्तृत आख्या देने तथा दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पालघर के बाद अब उत्तर प्रदेश में दो साधुओं की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

प्रियंका और अखिलेश ने की निष्पक्ष जांच की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना के पीछे हिंसक मनोवृत्ति को दोषी बताया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हत्या को राजनीति से बिल्कुल भी न जोड़ा जाए।

उन्होंने इस अपराध के पीछे के कारणों की जानकारी करने की बात कहते हुए न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग की है। बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या पर प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार से निष्पक्ष जांच करके सच सामने लाने की मांग की। प्रियंका ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि पहले 15 दिनों में ही उप्र में सौ लोगों की हत्या हो गई। तीन दिन पहले एटा में पचैरी परिवार के 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए।

कोई नहीं जानता, उनके साथ क्या हुआ। उल्लेखनीय है कि बुलंदशहर के पगोना गांव में एक शिव मंदिर में रहने वाले 55 वर्षीय साधु जगनदास और 35 वर्षीय साधु सेवादास की कल रात हत्या कर दी गई है। आज जब सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो साधुओं के लथपथ शव देखकर भड़क गए।

संतों की हत्या के खिलाफ नागाओं की फौज महाराष्ट्र करेगी कूच, सौ से ज्यादा गिरफ्तार

एक आरोपी पकड़ा गया

देखते ही देखते मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शक के आधार पर एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस पता कर रही है कि आखिर इस हत्या के पीछे की वजह क्या है। प्रारम्भिक जानकारी मं सामने आया है कि कुछ दिनों पहल इन साधुओं ने चिमटा चुरा लेने पर चोर को खूब डांटा गया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए यह वारदात की गयी।

पालघर हत्याकांड: पुलिस के बचाव में उतरे शरद पवार, साधुओं की लिंचिंग को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story