×

प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा, कहा- UP में महिलाओं के खिलाफ हर दिन 165 अपराध

प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस सिस्टम ने अभी कुछ दिनों ही पहले महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए गए "मिशन शक्ति" के नाम पर झूठे प्रचार में करोड़ों रुपए बहा दिए, वो सिस्टम जमीनी स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इस कदर उपेक्षित रवैया अपनाए हुए है।

Dharmendra kumar
Published on: 13 Jan 2021 7:21 AM GMT
प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा, कहा- UP में महिलाओं के खिलाफ हर दिन 165 अपराध
X
प्रियंका लगातार इस मुद्दे पर योगी सरकार पर निशाना साध रही हैं। प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर अपराधों पर प्रकाशित खबर शेयर और यूपी सरकार पर निशाना साधा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपराध और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार योगी सरकार को घेर रही है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार इस मुद्दे पर योगी सरकार पर निशाना साध रही हैं। प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर अपराधों पर प्रकाशित खबर शेयर और यूपी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने मिशन शक्ति पर उठाए सवाल

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री जी के गृहक्षेत्र से आई खबर पढ़कर आपको अंदाजा लगेगा कि जिस सिस्टम ने अभी कुछ दिनों ही पहले महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए गए "मिशन शक्ति" के नाम पर झूठे प्रचार में करोड़ों रुपए बहा दिए, वो सिस्टम जमीनी स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इस कदर उपेक्षित रवैया अपनाए हुए है।

''गोरखपुर में 12 से अधिक लड़कियों की मौत''

प्रियंका गांधी ने एक खबर का जिक्र करते हुए कहा कि गोरखपुर में पिछले दिनों 12 से अधिक लड़कियों की मौत के मामले आए। इन अपराधों में सजा दिलाना तो दूर कुछ मामलों में पुलिस मृत लड़कियों की पहचान तक नहीं कर पाई। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हर दिन औसतन 165 अपराध होने के मामले होते हैं। पिछले दिनों ऐसे सैंकड़ों मामले सामने आए जिनमें या तो प्रशासन ने पीड़ित पक्ष की बात नहीं सुनी या फरियादी महिला से ही बदतमीजी कर दी।

ये भी पढ़ें...मऊ में दलित युवक की हत्या: ग्रामीणों ने फूंकी पुलिस की गाड़ी, इलाके में दहशत

उन्होंने कहा कि क्या आप सोच सकते हैं कि जो सरकार महिला सुरक्षा के नाम पर अपनी पीठ तपथपाने के लिए करोड़ों रुपए के विज्ञापन देती हो उस सरकार के थानों में जब महिला शिकायत लेकर पहुंचती है तो थाने में उस पर भद्दी टिप्पणियां की जाती हों और उसके प्रति संवेदना करने के बजाए उसका निरादर किया जाता है।महिला सुरक्षा को लेकर हाथरस, उन्नाव एवं बदायूं जैसी घटनाओं में यूपी सरकार के व्यवहार को पूरे देश ने देखा। महिला सुरक्षा की बेसिक समझ है कि महिला की आवाज सर्वप्रथम है।

ये भी पढ़ें...विधान परिषद चुनाव: मकर संक्रांति पर बीजेपी करेगी MLC के नामों की घोषणा

''बेटी बचाओ और मिशन शक्ति सिर्फ खोखले नारे''

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मगर यूपी सरकार ने बार-बार ठीक इसके उलट काम किया। इससे यह स्पष्ट है कि उनके लिए “बेटी बचाओ” और “मिशन शक्ति” सिर्फ खोखले नारे हैं। महिलाओं की आवाज और उनकी आपबीती को लेकर महिलाओं के प्रति सरकार को अपना व्यवहार बदलना पड़ेगा और महिलाओं के साथ संवेदनशीलता दिखानी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें...यूपी पंचायत चुनाव: इस बार पोस्टर बैनर नहीं, सोशल मीडिया पर प्रचार की धूम

उन्होंने कहा कि जब कोई पीड़ित महिला या उसका परिवार आवाज उठाए और सत्ताधारी दल के लोग उस महिला व उसके परिवार पर ही भद्दी टिप्पणियां करने लगें तो इससे घृणित कोई और कार्य नहीं है। महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने की प्राथमिक शर्त है - महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को सामने लाना। और इसके लिए महिलाओं की आवाज को आदर से सुनना होगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story