×

इस बड़ी वजह के चलते प्रियंका गांधी ने नहीं मनाया अपना जन्मदिन

अभा कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी उप्र प्रियंका गांधी ने आज अपना जन्मदिन नहीं मनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी जन्मदिन वृहत रूप से मनाने से मना कर दिया। प्रियंका गांधी ने कन्नौज में हुए बस हादसे में कई लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की घटना के चलते अपना जन्मदिन नहीं मनाया

राम केवी
Published on: 12 Jan 2020 3:00 PM GMT
इस बड़ी वजह के चलते प्रियंका गांधी ने नहीं मनाया अपना जन्मदिन
X

लखनऊ। अभा कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी उप्र प्रियंका गांधी ने आज अपना जन्मदिन नहीं मनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी जन्मदिन वृहत रूप से मनाने से मना कर दिया। प्रियंका गांधी ने कन्नौज में हुए बस हादसे में कई लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की घटना के चलते अपना जन्मदिन नहीं मनाया प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेसजनों ने जरूरतमंद, असहाय और बेसहारा लोगों के बीच जाकर कम्बल वितरित करके, अनाथालयों में अनाज, मिष्ठान वितरण किया।

इसे भी पढ़ें

इस तारीख से सोनिया गांधी के गढ़ में बेटी प्रियंका लगाएंगी पाठशाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी हरचन्दपुर, रायरबरेली में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयेाजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वह प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित अमेठी जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसजनों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यकर्ताओं ने कम्बल, मिठाई व अनाज बांटा

इसी क्रम में सिविल हास्पिटल में शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने मरीजों को कम्बल वितरित किये। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी मरीजों को कम्बल वितरित किये। उप्र महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चैधरी के नेतृत्व में मोतीनगर अनाथालय(बालगृह) जाकर बच्चों को अनाज तथा बिस्कुट, चाकलेट, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री बांटी गई। शिव पाण्डेय के नेतृत्व में शीरोज रेस्टोरन्ट में एसिड पीड़ित लड़कियों को शाल एवं मिठाई बांटी गयी। इसी क्रम में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मो. तारिक के नेतृत्व में डा. सद्दाम हुसैन एवं अनस रहमान द्वारा हनुमान सेतु मंदिर पर मिठाई बांटी गयी।

कई जनपदों के जिला व शहर अध्यक्षों की बैठक

लखनऊ। उप्र कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में जनपद अम्बेडकरनगर, फैजाबाद, बाराबंकी, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, अमेठी एवं सुल्तानपुर जनपद के जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला एवं शहर अध्यक्षों द्वारा किये गये कार्यों का ब्यौरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बैठक में संगठन को ब्लाक एवं बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया तथा खस्ताहाल कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार, अपराध, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और किसानों के ज्वलन्त मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक में सीएए/एनआरसी के खिलाफ प्रदेश में बढ़ रहे जनाक्रोश को प्रदेश की भाजपा सरकार दमन के बल पर दबाने के किये जा रहे प्रयासों की निन्दा की गयी।

चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया जाए

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार और भाजपा द्वारा जिस प्रकार सामाजिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है और जो चुनौतियां हैं उसका डटकर मुकाबला किया जाए। बैठक में मौजूद जिला एवं शहर अध्यक्षों ने भी संगठनात्मक एवं सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपने-अपने विचार रखे।

उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा उपरोक्त जनपदों के जिला/शहर अध्यक्षों द्वारा किये गये संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गयी।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं लखनऊ प्रभारी रमेश कुमार शुक्ल, राम कुमार पाल, अखिलेश यादव, अकबर अली(मेजर), सुभाष सिंह, मुकेश सिंह चौहान, मोहम्मद मोहसिन, आशीष सिंह, जमील अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष नीलम राजपूत के नेतृत्व में उन्नाव, जालौन एवं हमीरपुर के तमाम लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें उन्नाव के बीडीसी सदस्य रघुवर लोधी सहित कई लोग शामिल हुए।

राम केवी

राम केवी

Next Story