×

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, लगाया ये बड़ा आरोप

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली में तमाम अस्पताल और स्कूल बनाए हैं। कांग्रेस ने 22 हजार बेड अस्पताल बढ़ाएं थे। वहीं, आम आदमी पार्टी...

Deepak Raj
Published on: 4 Feb 2020 1:34 PM GMT
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, लगाया ये बड़ा आरोप
X

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली में तमाम अस्पताल और स्कूल बनाए हैं। कांग्रेस ने 22 हजार बेड अस्पताल बढ़ाएं थे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 3000 हजार बेड 5 साल में बढ़ाए हैं।

ये भी पढ़ें-मोदी सरकार की इस बड़ी योजना पर उद्दव का प्रहार, लिया ये बड़ा फैसला

स्कूलों की स्थिति शीला दीक्षित के समय में बदली थी। अब लीपापोती करके उनके काम का क्रेडिट केजरीवाल ले रहे हैं। जनता को ये समझना चाहिए और ये जनता समझ भी रही है।दूसरे की मेहनत पर पुताई करना एक बात होती है।

बेरोजगारी का घटना संयोग है या प्रयोग

संगम विहार में प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि रोजगारा का घटना संयोग है या प्रयोग है। 35 सालों में बेरोजगारी का संयोग है या प्रयोग है। इसका जवाब मोदी सरकार को देना चाहिए।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने संगम विहार में रैली को संबोधित किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संगम विहार में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि देश में रोजगार कम होते जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 7 क्षेत्रों में 3.5 करोड़ नौकरियां कम हुई हैं। लेकिन प्रधानमंत्री इसका उल्लेख भी नहीं करते हैं। क्या पीएम बता सकते हैं कि रोजगार का घटना संयोग है या प्रयोग।

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल केवल सत्ता के बारे में सोचते हैं। वे सत्ता में बने रहने के लिए दो मिनट में कुछ भी घोषणा कर सकते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह चुनाव का समय है। सभी उम्मीदवार वादे कर रहे हैं। लेकिन, ऐसा लगता है कि मुद्दे गायब है और बयानबाजी जारी है। बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री रोजगार के अपने वादों पर बात ही नहीं करते।

ये भी पढ़ें- सीएए पर केंद्र सरकार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश

जब भी कोई जनता के हितों के सवाल उठाता है, तो उनका मुंह बंद कर दिया जाता है। कोई देशद्रोही कहता है, कोई भ्रष्ट कहता है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा और AAP के नेता पब्लिसिटी में माहिर हैं।

प्रधानमंत्री ने अपनी पब्लिसिटी पर 5200 करोड़ खर्च कर दिए, वहीं केजरीवाल जी भी कम नहीं हैं, उन्होंने भी सिर्फ दिल्ली के चुनाव में 611 करोड़ खर्च किए हैं। अगर काम किया है तो इतनी पब्लिसिटी की क्या जरूरत है?

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि यूपी में शिक्षा, स्वास्थ्य का स्तर सबसे नीचे है। 70 हजार युवा शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। यूपी के ये हालत हैं। इनकी हिम्मत कैसे होती है कि ये आपको कहे कि दिल्ली को यूपी की तरह बना देंगे।

भाजपा ने लोगों को गरीबी में वापस धकेला

कांग्रेस ने 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला लेकिन, मात्र 5 साल में जिस तेजी से भाजपा ने लोगों को गरीबी में वापस धकेला है, उसका कोई अनुमान नहीं लगा सकता।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दिवंगत शीला दीक्षित के द्वारा किए गए कार्यों को अपना बताकर क्रेडिट ले रही है।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story