×

लखनऊ में फिर सनसनी फैलाने की तैयारी में प्रियंका गांधी, नेताओं संग की बैठक

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। राजधानी लखनऊ में शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर सनसनी फैला दी। जिसके बाद रविवार को भी सुरक्षाकर्मियों और पुलिस की नजर प्रियंका गांधी पर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक़ प्रियंका आज फिर नागरिकता कानून के विरोध में गिरफ्तार हुए लोगों के घर उनसे से मिलने जा सकती हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन एलर्ट पर हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 29 Dec 2019 7:04 AM GMT
लखनऊ में फिर सनसनी फैलाने की तैयारी में प्रियंका गांधी, नेताओं संग की बैठक
X
Priyankaa Gandhi

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। राजधानी लखनऊ में शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर सनसनी फैला दी। जिसके बाद रविवार को भी सुरक्षाकर्मियों और पुलिस की नजर प्रियंका गांधी पर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक़ प्रियंका आज फिर नागरिकता कानून के विरोध में गिरफ्तार हुए लोगों के घर उनसे से मिलने जा सकती हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन एलर्ट पर हैं।

मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं संग मौजूद हैं प्रियंका:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंची, जहां उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं संग बैठक की। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रही। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं का भी जमावड़ा लगा रहा।

ये भी पढ़ें: शिवसेना ने अलापा कांग्रेस राग, सोनिया गांधी के गुणगान में कही ये बात…

कांग्रेस स्थापना दिवस पर राजधानी में हाई वोल्टेज ड्रामा:

गौरतलब है कि बीते दिन प्रियंका पार्टी पदाधिकारियों के साथ गुपचुप तरीके से नागरिकता कानून के विरोध में गिरफ्तार हुए रिटायर्ड आईपीएस आरएस दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक दी थी। इससे बिफरीं प्रियंका पैदल ही चल पड़ीं।

लोहिया चौराहे पर प्रियंका के वाहन के आगे अपनी गाड़ी लगा दी तो वह पैदल ही चल पड़ीं करीब एक किलोमीटर दूर पुल पार करने के बाद प्रियंका फिर गाड़ी पर बैठीं। आगे मुंशी पुलिया इलाके में पुलिस ने उन्हें फिर रोका तो वह दोबारा पैदल चलने लगीं और इंदिरा नगर के सेक्टर 18 में अचानक एक गली में मुड़ गयीं। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और पार्टी नेताओं के बीच अफरा—तफरी का माहौल पैदा हो गया।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस बोली, UP में लगे राष्ट्रपति शासन, सिद्धार्थनाथ ने कहा- झूठ बोल रहीं प्रियंका

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story