×

अमेठी: कैंसर की बीमारी से जूझ रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात

प्रियंका गांधी मंगलवार को दिल्ली से बाई एयर लखनऊ पहुंची। उसके बाद लखनऊ से सड़क मार्ग से भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के लिए रवाना हो गई। लखनऊ से अमेठी आते हुए प्रियंका ने जगह-जगह रुककर रोड शो भी किया।

Aditya Mishra
Published on: 27 March 2019 9:40 AM GMT
अमेठी: कैंसर की बीमारी से जूझ रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात
X

अमेठी: प्रियंका गांधी वाड्रा पूरे पांच साल बाद आज अमेठी पहुंची हैं। फर्क इतना है कि पांच साल पहले तक वो केवल कांग्रेस की स्टार प्रचारक की हैसियत से यहां आती थी और चुनाव के बाद चली जाती थी। लेकिन मंगलवार को प्रियंका के दौरे में एक अध्याय जुड़ गया, वो ये के वो पहली बार कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद यहां पहुंची हैं। लेकिन कल और आज की प्रियंका में वक़्त गुजरने के बाद भी फर्क नहीं आया है। आज भी वो अमेठी से गांधी परिवार के रिश्तों की डोर को संजोए हुए हैं।

मंगलवार को दिल्ली से वो बाई एयर लखनऊ पहुंची। लखनऊ से सड़क मार्ग से प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची हैं। लखनऊ से अमेठी आते हुए प्रियंका ने जगह-जगह रुककर रोड शो भी किया। प्रियंका गांधी लखनऊ से हैदरगढ़ के रास्ते अमेठी पहुंची। वो यहां इन्हौना, कमरौली, बीएचईएल, जगदीशपुर, में रुकी जहां सैकड़ों की संख्या में जमा लोगों ने उनका फूल मालाओ से स्वागत किया।

ये भी पढ़ें...योगी के मंत्री का प्रियंका पर निशाना, अपने परिवार को भारतवासी बनने का दें संदेश

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर यहां अमेठी के कार्यकताओं के बीच भारी जोश है। कार्यकर्ताओं ने हाथो में झंडा और फूल लेकर जमकर अपनी खुशी का इजहार किया। ढोल नगाड़ो के साथ कांग्रेसी और अमेठी के लोग सड़कों पर जमकर थिरकते रहे।

इस बीच प्रियंका गांधी अमेठी के अपने चीर परिचित अंदाज में दिखी। लोगों से हाथ मिलाया और मुस्कुरा दीं। वहीं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद लतीफ से मुलाकात कर उनकी पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे हैं कुशलक्षेम जानने पहुंच गई। दरअसल लतीफ पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे हैं। उधर लतीफ ने सुना प्रियंका आ रहीं तो वो भी मिलने के लिए बेचैन हो गए।

इस बीच प्रियंका गांधी उनके पास पहुंची और कहा के हौसले तो आज भी बुलंद हैं। हम आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी यहां मुसाफिरखाना के एएच इंटर कॉलेज में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम के तहत 1956 बूथों के कार्यकर्ताओं से एक-एक कर रूबरू होंगी। देर शाम वह सड़क मार्ग से रायबरेली स्थित भूएमऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगी, जहां रात्रि विश्राम करेंगी।

उधर आज जब प्रियंका अमेठी की सीमा में पहुंची तो हजारीगंज में इलाके की बूढ़ी महिलाओं ने गेंदे के फूल की इतनी मालाएं उनके गले में डाल दी कि उनकी गर्दन झुक गई। जिस समय महिलाएं प्रियंका को मालाएं पहना रहीं थी के भीड़ में कुछ युवाओ ने प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

ये भी पढ़ें...प्रियंका गांधी आज से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर, कल रायबरेली में रहेंगी

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story