×

प्रियंका को देख फूट-फूट कर रो पड़ी ये बुज़ुर्ग मां, जानें फिर क्या हुआ...

रोते हुए बूढ़ी मां की सांस फूलने लगी तो प्रियंका ने पूछा दमा है क्या, परिजनों ने बताया नहीं ब्लड प्रेशर की शिकायत है। उन्होंने उनका ख़्याल रखने को कहा, फिर मृतक की पत्नी कंचन श्रीवास्तव से बातचीत कर भरोसा दिलाया हम हर समय आपके साथ हैं।

SK Gautam
Published on: 29 Dec 2019 1:00 PM GMT
प्रियंका को देख फूट-फूट कर रो पड़ी ये बुज़ुर्ग मां, जानें फिर क्या हुआ...
X

रायबरेली: रविवार को दिवंगत नेता सुनील श्रीवास्तव के परिवार को सांत्वना देने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अपने बीच पाकर मृतक नेता की बुज़ुर्ग मां विद्या देवी फफक कर रो पड़ी। साथ मौजूद मृतक की पत्नी और बेटी के भी आंखों से आंसू छलक उठे।

प्रियंका बोलीं उन्होंने हमारे लिए इतना किया

रोते हुए बूढ़ी मां की सांस फूलने लगी तो प्रियंका ने पूछा दमा है क्या, परिजनों ने बताया नहीं ब्लड प्रेशर की शिकायत है। उन्होंने उनका ख़्याल रखने को कहा, फिर मृतक की पत्नी कंचन श्रीवास्तव से बातचीत कर भरोसा दिलाया हम हर समय आपके साथ हैं। परिजनों ने इलाज के लिए प्रियंका का शुक्रिया अदा किया तो जवाब में प्रियंका बोलीं उन्होंने हमारे लिए इतना किया।

ये भी देखें : BIG B को मिला सबसे बड़ा सम्मान, पूरा बॉलीवुड हुआ गौरवान्वित

वहीं मृतक की बेटी ने कहा आपका फोन आया तो बहुत ज़्यादा खुश हुए थे। प्रियंका ने कहा कि अब उनके बग़ैर अजीब लगेगा। इसके बाद प्रियंका ने कांग्रेस की ओर से श्रधांजलि सभा के आयोजन का जिलाध्यक्ष को निर्देश दिया। बता दें कि मृतक सुनील श्रीवास्तव रायबरेली कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सेवादल के प्रदेश कोआर्डिनेटर के पद पर रहे हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है, जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है।

वहीं जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची तो सुरक्षा की दृष्टि से लगी पुलिस और युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल बाजपेई में धक्का मुक्की के बाद तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने कांग्रेसियों को धक्का देकर पीछे किया जिस पर कांग्रेसी पुलिस से उलझ गए। इस घटना को लेकर कांग्रेसियों में खासा आक्रोश है।

ये भी देखें : CRPF की बल्ले-बल्ले! सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, मिलेंगे ये फायदे

सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी

दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी रविवार दोपहर सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंची। उनके पहुंचने से पहले यहां सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी। प्रियंका गांधी का काफिला कड़ी सुरक्षा घेरे में शहर स्थित पत्रकारपुरम में दिवंगत कांग्रेसी नेता सुनील श्रीवास्तव के घर पहुंचा।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story