×

प्रियंका गांधी ने नाव खेना सिखाने वाले सुजीत निषाद को किया याद, दिया सियासी संदेश

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अपनी प्रयागराज यात्रा की स्मृतियों को ताजा करते हुए अपना वह वीडियो जारी किया है जिसमें वह प्रयागराज के नाविक सुजीत निषाद के साथ नाव चला रही हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 13 Feb 2021 5:26 PM GMT
प्रियंका गांधी ने नाव खेना सिखाने वाले सुजीत निषाद को किया याद, दिया सियासी संदेश
X
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में गंगा स्नान करने के साथ ही नौका विहार भी किया था।

लखनऊ: कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में गंगा स्नान करने के साथ ही नौका विहार भी किया था। इस मौके पर उन्होंने जिस नाविक सुजीत निषाद से नाव चलाना सीखा था उसके साथ अपना वीडियो साझा करते हुए खुशी जताई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को राजनीतिक जीत हासिल करने के लिए लगातार कोशिश करने का संदेश भी दिया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अपनी प्रयागराज यात्रा की स्मृतियों को ताजा करते हुए अपना वह वीडियो जारी किया है जिसमें वह प्रयागराज के नाविक सुजीत निषाद के साथ नाव चला रही हैं। गंगा नदी में स्नान के लिए संगम तट पहुंची प्रियंका गांधी ने वापसी के दौरान नाव चलाना भी सीखा और नदी की धारा में अकेले पूरी नाव चला कर भी दिखाई।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश देने की कोशिश

उन्होंने जो वीडियो जारी किया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि नाव चलाने वाले सुजीत निषाद के साथ पहले वह एक हाथ से चप्पू चलाना सीखती हैं और बाद में नाविक को हटाकर दोनों हाथ से चप्पू चलाने लगती हैं। नाव चलाने के दौरान वह किसी कुशल नाविक की तरह ही चप्पू चलाते हुए दिखाई देती हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने हिंदी के प्रसिद्ध कवि सोहनलाल द्विवेदी की कविता भी साझा की है। इस कविता के माध्यम से उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश देने की कोशिश भी की है।



ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर: महिला घेरा कार्यक्रम में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, जुटी भारी भीड़

प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति में बदलाव की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी उत्साह बढ़ाया है कि जो लोग संघर्ष के राह पर चलते हैं उन्हें जीत अवश्य मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने नाविक सुजीत निषाद का भी आभार किया है कि उन्होंने गंगा स्नान के लिए उन्हें आनंददायक नौकायन कराया है।उनका सोशल मीडिया पर बयान इस प्रकार है।

ये भी पढ़ें...औरैया: वृद्धाश्रम पहुंचे DM, कहा- बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जीत मिलने की उम्मीद बढ़ी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ उमा शंकर पांडेय ने कहा है कि प्रियंका गांधी ने पंडित सोहनलाल द्विवेदी की कविता से पूरे प्रदेश को ऊर्जा पूर्ण संदेश दिया है उन्होंने बता दिया कि उत्तर प्रदेश के लोग आज भले संघर्ष कर रहे हैं लेकिन आने वाले समय में जीत उन्हीं लोगों की होगी जो हार मानने के लिए तैयार नहीं हैं। उनके संदेश ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी उत्साह और ऊर्जा से लबरेज कर दिया है। जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं और कोशिश में अब कोई कमी नहीं रहेगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन प्रियंका गांधी के नेतृत्व में होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं से लेकर महिलाओं और किसानों तक सभी को प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जीत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

रिपोर्ट: अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story