×

मथुरा: बांकेबिहारी की शरण में पहुंचीं प्रियंका गांधी, देश कल्याण की मांगी मन्नत

मथुरा के ग्राम पालीखेड़ा में किसान महापंचायत में प्रधानमंत्री पर सीधा हमला करने के बाद प्रियंका गांधी वृन्दावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंची और भगवान के दरबार में अभिभूत नजर आयी

Ashiki
Published on: 23 Feb 2021 1:56 PM GMT
मथुरा: बांकेबिहारी की शरण में पहुंचीं प्रियंका गांधी, देश कल्याण की मांगी मन्नत
X
मथुरा: बांकेबिहारी की शरण में पहुंचीं प्रियंका गांधी, देश कल्याण की मांगी मन्नत

मथुरा: मथुरा के ग्राम पालीखेड़ा में किसान महापंचायत में प्रधानमंत्री पर सीधा हमला करने के बाद प्रियंका गांधी वृन्दावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंची और भगवान के दरबार में खासी अभिभूत नजर आयीं। प्रियंका गांधी ने ठाकुर जी का देहरी पूजन कर देश की सुख समृधि की कामना भी की।

ये भी पढ़ें: दंबगों के खिलाफ हल्ला-बोल: ग्रामीण महिलाओं ने मांगा न्याय, औरेया DM से की ये मांग

प्रियंका गांधी ने की प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में पूजा

प्रियंका गांधी ने प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना भी की और बाँके बिहारी को घी का दीपक अर्पित किया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब चार बजे मन्दिर परिसर पहुंची प्रियंका गांधी ने करीब पच्चीस मिनट तक एकाकार भाव से देहरी पूजन किया। सेवायत गोपी गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा सम्पन्न करायी।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-23-at-18.06.35.mp4"][/video]

कही ये बातें

तदोपरांत उन्होंने ठाकुर जी को बसन्ती रंग की पोशाक अर्पित की एवं दीप प्रज्ज्वलित कर देश मे सुख समृधि की कामना करते हुए मन्दिर की विजीटर बुक में लिखा- ''यहां आकर श्रद्धा भाव से पूजा की है, आप सबका बहुत धन्यबाद आपकी प्रार्थना से देश, जनता का कल्याण हो मंगल हो''। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें बहुत कुछ दिया है वह धन्यबाद देती हैं। वहीं उन्होंने मंच पर कामां की रेप पीड़िता के आने पर कहा कि उस लड़की में बहुत हिम्मत दिखाई है उसकी हर तरह से मदद की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मथुरा में गरजीं प्रियंका, PM पर साधा निशाना, कहा- कहीं गोवर्धन पर्वत ना बेच दे सरकार

[video width="640" height="480" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-23-at-18.06.36.mp4"][/video]

रिपोर्ट: नितिन गौतम

Ashiki

Ashiki

Next Story