TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

2 या 3 अप्रैल को अकबरपुर में प्रियंका गाँधी करेंगी नुक्कड़ सभाएं

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के देवेंद्र सिंह भोले को 481584 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीएसपी के अनिल शुक्ल वरिशी थे जिन्हें 202587 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर सपा के लाल सिंह तोमर को 147002 वोट मिले थे। चौथे नंबर पर कांग्रेस के राजाराम पाल रहे थे जिन्हें 96827 वोट मिले थे।

Shivakant Shukla
Published on: 30 March 2019 9:53 AM GMT
2 या 3 अप्रैल को अकबरपुर में प्रियंका गाँधी करेंगी नुक्कड़ सभाएं
X
प्रियंका गांधी की फ़ाइल फोटो

कानपुर: कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट राजाराम पाल के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी नुक्कड़ सभाए करेंगी। ग्रामीण इकाई के पदाधिकारियों ने प्रियंका गाँधी के रोड शो और जनसभा की मांग की थी। लेकिन समय की कमी की वजह से पूरे कार्यक्रम को नुक्कड़ सभाएं और चौपाल में तब्दील कर दिया गया है। कांग्रेस कैंडिडेट राजाराम पाल और कार्यकर्ता प्रियंका गाँधी के आगमन की तैयारियों में लगे है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का 2 अप्रैल या 3 अप्रैल को कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा सीट का दौरा प्रस्तावित हुआ है। शनिवार देर रात प्रियंका गाँधी दौरे की तिथि निश्चित हो जाएगी। प्रियंका गाँधी के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर है। इसके साथ ही कानपुर देहात की जनता भी देखना और सुनना चाहती है। प्रियंका गाँधी ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगी जिसकी वजह से ग्रामीणों में भी उत्सुकता बनी हुई है।

कई विधासभाओ में नुक्कड़ सभाए करेंगी प्रियंका

कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष नीतम सचान के मुताबिक हम लोगों पार्टी हाई कमान से प्रियंका गाँधी के रोड शो और जनसभा की मांग की थी। लेकिन समय की कमी की वजह से रोड शो और जनसभा की अनुमति नही मिल पाई। लेकिन प्रियंका गाँधी कानपुर देहात की पुखराया विधानसभा आएगी। पुखराया से वो आसपास की कई विधासभाओ में नुक्कड़ सभाए करेंगी। ग्रामीण और आम जनता से सीधे संवाद करेगी और राजाराम पाल के समर्थन में वोट मांगेगी।

ये भी पढ़ें— मुरादाबाद: यहां तो खुलेआम हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन, देखें तस्वीरें

उन्होंने बताया कि प्रियंका गाँधी के आगमन से कानपुर देहात की जनता में ख़ुशी का माहौल है। 201 के लोकसभा सभा चुनाव के बाद से बीजेपी के किसी भी नेता ने आम जनता से सीधा संवाद नही किया है। अकबरपुर लोकसभा का विकास 5 साल पीछे चला गया है। जनता की समस्या को सुनने वाला भी कोई नही हैं देहात की जनता प्रियंका गाँधी को देखना चाहती है उनको सुनना चाहती है उनसे बात करना चाहती हैं

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के देवेन्द्र सिंह भोले ने कांग्रेस सांसद राजाराम पाल को हराया थां कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा सीट कांग्रेस और बसपा की सीट मानी जाती है। लेकिन 2014 की मोदी लहर ने इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की थी। लेकिन अब समीकरण बदल चुके है बीजेपी ने अकबरपुर लोकसभा सीट से देवेन्द्र सिंह भोले को कैंडिडेट बनाकर दोबारा मौका दिया है।

जैसे ही बीजेपी ने देवेन्द्र सिंह भोले को 2019 लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस के खेमे में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस पार्टी इस बात को जानती है कि देवेन्द्र सिंह भोले को क्षेत्र की जनता के साथ ही साथ उनके बीजेपी के कार्यकर्ता भी पसंद नही कर रहे है। पार्टी के भीतर फूट का कांग्रेस फायदा उठाना चाहती है।

ये भी पढ़ें— नीति आयोग भंग करने संबंधी राहुल का बयान सामंती गुरूर का परिचायक: नकवी

अकबरपुर लोकसभा सीट

अकबरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से राजाराम पाल पर भरोसा जताया है। राजाराम पाल बहुजन समाज पार्टी से 1996 में घाटमपुर विधंसासभा से विधायक रह चुके है। इसके साथ ही बीएसपी से अकबरपुर सांसद भी रह चुके है।

बीएसपी छोड़ने के बाद राजाराम पाल ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी और 2009 में कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़े और धमाकेदार जीत दर्ज की थी। राजाराम पाल को बहुत ही जमीनी नेता माना जाता है। समाज की सभी जातियों में उनकी अच्ची पकड़ है। लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के देवेंद्र सिंह भोले ने राजाराम पाल को हराया था।

ये भी पढ़ें— बस की टक्कर से कार में लगी आग, पांच लोगों की मौत

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के देवेंद्र सिंह भोले को 481584 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीएसपी के अनिल शुक्ल वरिशी थे जिन्हें 202587 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर सपा के लाल सिंह तोमर को 147002 वोट मिले थे। चौथे नंबर पर कांग्रेस के राजाराम पाल रहे थे जिन्हें 96827 वोट मिले थे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story