×

Shivpal Yadav Birthday: कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया प्रसपा प्रमुख का जन्मदिन

जन्मदिन के अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनका जन्मदिन शान्ति व सद्भाव के साथ मनाये।

Chitra Singh
Published on: 16 Feb 2021 10:20 AM GMT
Shivpal Yadav Birthday: कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया प्रसपा प्रमुख का जन्मदिन
X
Shivpal Yadav Birthday: कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया प्रसपा प्रमुख का जन्मदिन

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव का आज 66वां जन्मदिन है। आज पूरे प्रदेश में प्रसपा कार्यकर्ताओं ने अपने मुखिया का धूमधाम से मनाया। वही राजधानी में भी प्रसपा प्रमुख का जन्मदिन जोरशोर से मनाया गया। वही शिवपाल सिंह यादव के आवास पर सुबह से ही जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके कार्यकर्ताओं का जमावड़ा जुटा हुआ है।

शिवपाल सिंह यादव का 66वां जन्मदिन

बता दें कि प्रसपा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव का 66वां जन्मदिन उनके कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। इसी क्रम में आज राजधानी के शनिदेव मंदिर स्थित देवरहा घाट पर एडवोकेट विनोद पाण्डेय ने विधिवत पूजा पाठ करके शिवपाल सिंह यादव जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भण्डारें का आयोजन किया गया ।

यह भी पढ़ें... IPL सट्टेबाजी का खेल: पैसों के चक्कर में दोस्त का कत्ल, अब पांचों लोग गिरफ्तार

शिवपाल ने कार्यकर्ताओं से की अपील

जन्मदिन के अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनका जन्मदिन शान्ति व सद्भाव के साथ मनाये। वहीं एडवोकेट विनोद पाण्डेय ने कहा कि वह शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन पिछले कई वर्षो से धूमधाम से मनाते चले आ रहे हैं।

shivpal yadav

गीता पाठ का आयोजन

इस अवसर पर विविधत पूजा पाठ के बाद केक काटकर खुशियां मनाते हैं। वहीं गीता पाठ का भी आयोजन किया जाता है और उपस्थित सभी भक्तों को यर्थाथ गीता की प्रति भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन पर शनिदेव मंदिर पर भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story