CM योगी का बड़ा फैसला, इन 52 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

मुख्यमंत्री ने प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के विभिन्न ग्रेड पे में प्रोन्नति प्रदान करने करने की सहर्ष स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

Newstrack
Published on: 6 Nov 2020 3:11 PM GMT
CM योगी का बड़ा फैसला, इन 52 अधिकारियों को मिला प्रमोशन
X
CM योगी का बड़ा फैसला, इन 52 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दीपावली पर किसानों, व्यापारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को तोहफा देने का दौर जारी है। विभिन्न सेवाओं में लगे कर्मचारियों को 30 दिन के बोनस का उपहार देने और किसान मंडी शुल्क की दर को घटाने की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करने के बाद अब मुख्यमंत्री ने प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के विभिन्न ग्रेड पे में प्रोन्नति प्रदान करने करने की सहर्ष स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: अर्नब गोस्वामी मामला: उद्धव सरकार को तगड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारी होंगे लाभान्वित

योगी के इस फैसले से प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारी लाभान्वित होंगे। नव प्रोन्नत अधिकारियों में 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-एक, ग्रेड पे-8700 में, 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-एक, ग्रेड पे-8900 में तथा 10 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, उच्चतर श्रेणी ग्रेड पे-10000 में प्रोन्नति दी गई है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रोन्नति प्राप्त पुलिस अधिकारियों की दिवाली की खुशी दोगुनी होनी तय है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी के इस बड़े नेता के घर पड़ा EC का छापा, चुनाव में पैसा बांटने की शिकायत

उधर अपर मुख्यसचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि PAC के 896 कर्मी जो सिविल पुलिस में आ चुके हैं, उन्हें ऐसे ही बने रहने दिया जाएगा। PAC के 5000 कांस्टेबल्स को हेड कांस्टेबल के पद पर प्रमोट किया जाएगा। सीएम ने कहा है कि हमें पीएसी में प्रमोशन के रास्ते बनाने चाहिए, जो सिविल पुलिस के बराबर हैं। सीएम ने कहा कि जिस तरह से कुछ वर्षों में सिविल पुलिस कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल रैंक में पदोन्नत किया जाता है, उसी तरह पीएसी में भी इसका पालन किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: किसान सम्मान निधि: योजना बनी जरूरतमंदों के लिए, फायदा ले रहा कोई और

Newstrack

Newstrack

Next Story