×

UP कैबिनेट: बैठक में 6 बिंदुओं पर प्रस्ताव पास

यूपी कैबिनेट की बैठक में आज 6 बिंदुओं पर चर्चा हुई। विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से होगा। बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रिगण शामिल हुए।इस बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद विधान सभा सत्र के तिथियों की घोषणा हुई।

Anoop Ojha
Published on: 18 Jun 2019 6:38 AM GMT
UP कैबिनेट:  बैठक में 6 बिंदुओं पर प्रस्ताव पास
X

लखनऊ: यूपी कैबिनेट की बैठक में आज 6 बिंदुओं पर चर्चा हुई। विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से होगा। बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रिगण शामिल हुए।इस बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद विधान सभा सत्र के तिथियों की घोषणा हुई।इसके पहले विधान सभा का सत्र 28 फरवरी को खत्म हुआ था। इस बार 18 जुलाई से विधान सभा का सत्र शुरू होगा।

यह भी पढ़ें ...... उद्धव और कैशव के जल्द राम मन्दिर निर्माण वाले बयान पर उलेमा नाराज

1- गोरखपुर में शहीद असफाक उल्ला खां पार्क की स्थापना होगी। अब तक लखनऊ और कानपुर में ही प्राणी उद्यान पार्क थे। 121 एकड़ भूमि में 181,82 करोड़ की लागत से पार्क बनेगा।

2- वृक्षा रोपड़ अभियान -9,18 प्रतिशत क्षेत्र आक्षादित है। इस बार प्रदेश में 22 करोड़ पौधों का रोपड़ किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में एक वृक्ष अभिभावक ग्राम प्रधान के अधीन मनोनीत किया जाएगा।

3-विधान सभा का सत्र 28 फरवरी को खत्म हुआ था। इस बार 18 जुलाई से विधान सभा का सत्र शुरू होगा।

4- 30, 34 करोड़ से अवैद्य नाथ महाविद्यालय बनेगा।

अम्ब्रेला एक्ट बनेगा

5- 27 विश्वविद्यालय अलग-अलग माध्यम से चल रहे थे। अब तक असमानता के कारण कई दिक्कते होती थी। निजी विश्वविद्यालय कर लिए आज कैबिनेट में एक्ट पास किया गया।

6-उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण के माध्यम से सभी विद्यालयों में समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story