×

शर्मनाक: यहां CAA व NRC के विरोध प्रदर्शन के नाम पर हुई महिला से छेड़खानी

सल्लाहपुर निवासी सारा अहमद सिद्​दीकी ने अपने सहयोगी उमर एवं छह सात लड़के लड़कियों संग उसे स्पीच देने से पहले ही रोक दिया। जब शबनम ने विरोध किया तो उक्त वालंटियर्स ने उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया और लड़कों ने छेड़खानी की।

SK Gautam
Published on: 27 Jan 2020 4:34 AM GMT
शर्मनाक: यहां CAA व NRC के विरोध प्रदर्शन के नाम पर हुई महिला से छेड़खानी
X

प्रयागराज: नागरिकता संशोधन एक्ट का दिल्ली के शाहीनबाग़ में लगभग एक महीने से हो रहे विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर अब प्रयागराज में भी खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के मंसूर अली पार्क में महिलाओं द्वारा सीएए, एनआरसी का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जिसमें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धरना को सम्बोधित करने के लिए बुलाई गई एक युवती से छेड़खानी व जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है।

शाहीन बाग के रूप में विस्तार ले रहा है

बता दें कि मंसूर अली पार्क में कई दिनों से नागरिकता कानून को लेकर महिलाओं द्वारा रोशनबाग के मंसूर अली पार्क में धरना प्रदर्शन चल रहा है। यह धरना लगातार दिल्ली के शाहीन बाग के रूप में विस्तार ले रहा है। गणतंत्र दिवस के दिन धरने में रविवार को शाम 5 बजे क्षेत्र के करेली निवासी शफीक अहमद की पुत्री शबनम फातिमा भी पहुंची। उन्होंने धरना प्रदर्शन के दौरान अपना वक्तव्य रखने का प्रयास किया।

ये भी देखें : बसंत पंचमी के दिन पीला वस्त्र व पीला भोजन क्यों है जरूरी, जानिए इसके पीछे की वजह

जिसके लिए उन्हें बुलाया गया लेकिन तभी वहां मौजूद सल्लाहपुर निवासी सारा अहमद सिद्​दीकी ने अपने सहयोगी उमर एवं छह सात लड़के लड़कियों संग उसे स्पीच देने से पहले ही रोक दिया। जब शबनम ने विरोध किया तो उक्त वालंटियर्स ने उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया और लड़कों ने छेड़खानी की। महिलाओं के धरना प्रदर्शन में एक महिला को शर्मशार किया गया लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया।

छेड़खानी का लिखित नामजद शिकायत खुल्दाबाद पुलिस को दी गयी

बल्कि आलम यह था कि छेड़खानी के बाद उमर खालित नाम के युवक ने तो शबनम को दोबारा मंसूर अली पार्क में चल रहे धरना प्रदर्शन में पहुंचने पर जान से मारने तक की धमकी दे डाली। जिसके बाद डरी सहमी युवती ने पूरे मामले की लिखित नामजद शिकायत खुल्दाबाद पुलिस को दी।

ये भी देखें : इस ब्लड ग्रुप की लड़की से करें प्यार, इनका दिल होता है साफ, जानिए अपना राज

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सारा अहमद, उमर खालित व एक अज्ञात युवक के विरूद्ध, अभद्रता, छेड़खानी, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story