×

खतरनाक जानवरः देखते ही देखते निगल गया बकरी के इस बच्चे को, सब तरफ दहशत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक गांव सिद्धनाथ में विशाल अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने...

Newstrack
Published on: 4 July 2020 6:09 AM GMT
खतरनाक जानवरः देखते ही देखते निगल गया बकरी के इस बच्चे को, सब तरफ दहशत
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक गांव सिद्धनाथ में विशाल अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर अजगर को जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें: जानवरों में फैला कोरोना: कुत्ते के पॉजिटिव पाए जाने पर यहां दी गई भयानक मौत

बकरी का बच्चा निगल गया अजगर

इस अजगर को सबसे पहले एक चरवाहे ने देखा। चरवाहा सुबह अपनी बकरियां चराने गया हुआ था। बाद में चरवाहे ने देखा कि उसकी एक बकरी का बच्चा गायब है। फिर वो बकरी के बच्चे की तलाश में निकला, तभी उसकी नजर झाड़ियों पर गई। तो उसने देखा कि एक विशालकाय अजगर उसकी बकरी के बच्चे को निगल लिया है। उसने तुरंत मामले की सूचना गांव वालों को दी।

जिसके बाद देखते ही देखते वहां पर काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई। वन विभाग को भी इसका सूचना दी गयी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। लेकिन इस विशाल अजगर को पकड़ना उनके लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं था। बहुत देर तक मशक्कत करने के बाद अजगर को पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें: TikTok पर बैन: चीनी कंपनी को 45000 करोड़ का नुकसान, चीन की हालत खराब

दहशत में लोग

वहीं वन विभाग की टीम का कहना है कि यह अजगर खाने की तलाश में जंगल से निकलकर खेतों की तरफ आया होगा। जहां उसे भोजन के रूप में ये बकरी का बच्चा मिल गया और वो उसे निगल गया। इस गांव लोगों का कहना है कि इससे पहले यहां एक तेंदुआ भी दिखाई दिया था। जिसने किसानों पर भी हमला किया था। लेकिन अब तक वो पकड़ा नहीं गया है। हालांकि वन विभाग ने ग्रामीणों को सचेत रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: आठ पुलिसकर्मियों की मौत: हत्यारे विकास दुबे की मां बोली- ‘गोली मार दो’

Newstrack

Newstrack

Next Story