×

रायबरेली: रेलवे अधिकारी का खुला कच्चा-चिट्ठा, पत्नी ने खोले ये राज

शिकायतकर्ता आशा निगम कानपुर के बर्रा इलाके में बनी प्रेणना विहार विश्व बैंक कालोनी की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि, पति संजय 1994 में सेंट्रल रेलवे मुंबई में नियुक्त हुए थे।

Roshni Khan
Published on: 8 Jan 2021 1:45 PM GMT
रायबरेली: रेलवे अधिकारी का खुला कच्चा-चिट्ठा, पत्नी ने खोले ये राज
X
रायबरेली: रेलवे अधिकारी का खुला कच्चा-चिट्ठा, पत्नी ने खोले ये राज (PC: social media)

रायबरेली: रेल फैक्ट्री लालगंज में पोस्टेड एमसीएफ संजय निगम पर उनकी धर्मपत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी रायबरेली से मिलकर अधिकारी की पत्नी आशा निगम ने शिकायत दर्ज कराई है कि, पति संजय ने विभाग में भ्रष्टाचार कर अवैध संपत्ति बनाई है। यही नहीं महिला ने अपने पति पर चरित्र पर सवाल उठाते हुए देह व्यापार तक कराने के भी आरोप मढे हैं।

ये भी पढ़ें:बलिया: ससुराल में महिला के साथ छेड़छाड़, पति से की शिकायत तो दिया तलाक

पति संजय 1994 में सेंट्रल रेलवे मुंबई में नियुक्त हुए थे

शिकायतकर्ता आशा निगम कानपुर के बर्रा इलाके में बनी प्रेणना विहार विश्व बैंक कालोनी की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि, पति संजय 1994 में सेंट्रल रेलवे मुंबई में नियुक्त हुए थे। वर्तमान में संजय लालगंज में एमसीएफ के पद पर पोस्टेड हैं। रेल अधिकारी की पत्नी का आरोप है कि, पति द्वारा भ्रष्टाचार कर धन कमाया गया और पनवेल मुंबई में अपने वा बेनामी संपत्ति बनाई। उन्होंने ये भी बताया कि पति ने मनोहर लाल चैरिटेबल सोसायटी बनाकर मुंबई और कानपुर में संपत्तियां बनाई। इन संपत्तियों पर स्कूल और होटल संचालित हैं।

raebareli-matter raebareli-matter (PC: social media)

आशा ने पति संजय पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया

आशा ने पति संजय पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सोसायटी द्वारा संचालित स्कूलों में पति द्वारा नई उम्र की लड़कियों को बतौर टीचर नियुक्त किया। और फिर उन लड़कियों को गलत धंधे में लगवा दिया। यही नही उन लड़कियों के साथ पति ने स्वयं नाजायज संबंध बनाए। इस क्रम में 20 मार्च 2019 को लालगंज में पति के क्वाटर पर कानपुर की एक लड़की को आशा ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। इज्जत जाती देख पति ने हाथ-पैर जोड़कर समझौता कर लिया और मुकदमे से बच गया।

ये भी पढ़ें:Muzaffarnagar: शराब तस्करों पर शिकंजा, पुलिस ने मौके से बरामद की ये चीजें

रेल अधिकारी की पत्नी शिकायतकर्ता आशा ने पति के विरूद्ध बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कानपुर में पति ने एक करोड़ और 80 लाख कीमत की दो जमीने लेकर उस पर आलीशान इमारत खड़ी कराई है। इसके अतिरिक्त कानपुर से लेकर मुंबई तक के कई नामचीन जैव्लर्स की शाप से अकूत आभूषण खरीद रखे हैं। पत्नी ने ये भी आरोप लगाया कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के विरूद्ध भी उन्होंने बेनामी संपत्ति बना रखी है। उसने पुलिस से जांच कर कार्यवाही की मांग किया है।

रिपोर्ट- नरेन्द्र सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story