नसबंदी के बाद महिला की मौत, जिले में मचा हड़कंप

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के प्रभार वाले जिले रायबरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है। सरेनी थाना क्षेत्र के काजीखेडा गांव की एक महिला की डॉक्टरों चार दिन पहले नसबंदी का आपरेशन किया था।

Shreya
Published on: 14 Jan 2020 5:21 AM
नसबंदी के बाद महिला की मौत, जिले में मचा हड़कंप
X
नसबंदी के बाद महिला की मौत, जिले में मचा हड़कंप

रायबरेली: उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के प्रभार वाले जिले रायबरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है। सरेनी थाना क्षेत्र के काजीखेडा गांव की एक महिला की डॉक्टरों चार दिन पहले नसबंदी का आपरेशन किया था। आपरेशन के दौरान बरती गई लापरवाही से महिला की मौत से कोहराम मच गया है।

नसबंदी के ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार 9 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी में महिला का नसबंदी का ऑपरेशन किया गया था। तभी से महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। महिला की हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने महिला को सीएचसी सरेनी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां महिला की आज अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पायेगा।

यह भी पढ़ें: दरिंदगी की सारी हदें पार: गर्भवती को पहले जलाया और फिर…

महिला की तीन बच्चे दो बेटी और एक लड़का हैं

मृतक महिला प्रेमवती पत्नी रमेश कुमार काजीखेडा की रहने वाली है। महिला की दो छोटी बेटी और एक लड़का हैं। बच्चों की देखरेख करने वाला कोई नहीं है मृतक का पति बाहर प्रदेश में मजदूरी का काम करता है और किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

पति ने स्टाफ और डॉक्टर पर लगाया आरोप

मृतक के देवर ने डाक्टर पर सीधा आरोप लगाते हुए बताया कि यह पूरी लापरवाही स्टाफ और डॉक्टर की है। यदि समय रहते समुचित इलाज करते तो शायद यह अनहोनी न होती। क्योंकि नसबंदी होने के बाद से ही तबियत मे कोई सुधार नहीं हुआ। मेरा परिवार लगातार अस्पताल का चक्कर लगाता रहा लेकिन अस्पताल के डॉक्टर और नर्स ने खानापूर्ति करते हुए कुछ दवा देकर घर भेज देते थे, लेकिन हम लोगों ने जब सुधार न देखते हुए अस्पताल मे भर्ती करने को दबाव डाला तब जाकर कहीं मेरे मरीज को भर्ती किया।

वही सीएमओ एसके शर्मा का कहना है कि बिसरा को प्रज्प कर लिया गया है जांच के बाद ही कुछ पता लग पाएगा।

यह भी पढ़ें: निर्भया के दोषियों को मिला आखिरी मौका, SC करेगी फैसले पर पुनर्विचार

Shreya

Shreya

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!