×

Ambedkar Jayanti 2023: डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प, धूमधाम से मनाई गयी जयंती

Ambedkar Jayanti 2023: बाबासाहब के सिद्धांतों, उनके कृतित्व, संविधान निर्माण को लेकर उन्हें याद किया। उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

Narendra Singh
Published on: 14 April 2023 3:24 PM GMT
Ambedkar Jayanti 2023: डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प, धूमधाम से मनाई गयी जयंती
X
Raebareli Ambedkar Jayanti 2023 (photo: social media )

Ambedkar Jayanti 2023: पूरे देश मे भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के हर जनपद, सरकारी व निजी कार्यालयों सहित तमाम सार्वजनिक स्थानों पर बाबा साहब की प्रतिमा व चित्रों पर अलग-अलग संगठनों व आम लोगों ने माल्यार्पण किया। बाबासाहब के सिद्धांतों, उनके कृतित्व, संविधान निर्माण को लेकर उन्हें याद किया। उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

अफसरों और राजनेताओं ने किया माल्यार्पण

इसी क्रम में रायबरेली के कलेक्ट्रेट परिसर के बचत भवन में डीएम माला श्रीवास्तव व सिटी मजिस्ट्रेट सहित कर्मचारियों द्वारा डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। डीएम व सिटी मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद डीएम ने कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। बाबासाहब के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

सपा, भाजपा सबके नेताओं ने ली बाबासाहब के पदचिन्हों पर चलने की शपथ

आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जनपद के जिला अस्पताल चौराहे के बगल में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जनप्रतिनिधियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। सपा के युवा नेता अखिलेश माही ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। वहीं बीजेपी नेत्री शालिनी कनौजिया ने वहां पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली। बीएसपी कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई और संविधान पर आधारित गीत-संगीत प्रस्तुत किए। बाबा साहब को नमन करने में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं भी पीछे नहीं रहे। तमाम कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचकर बाबा साहब को याद किया। इसके अलावा शशांक सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में शहर के आम लोग, शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल आदि सभी वर्गों के लोग बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story