×

Raebareli News: राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जनपद में करेंगे पदयात्रा, लोगों की समस्याएं सुन निकालेंगे समाधान

Raebareli News: पदयात्रा की शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री ऊंचाहार के सपा विधायक व मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडे के विधानसभा ऊंचाहार के अरखा से शुरू होगी जो जनपद के विभिन्न गांव में होते हुए संपन्न होगी।

Narendra Singh
Published on: 13 Aug 2023 12:18 PM GMT (Updated on: 13 Aug 2023 2:15 PM GMT)
Raebareli News: राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जनपद में करेंगे पदयात्रा, लोगों की समस्याएं सुन निकालेंगे समाधान
X
(Pic: Newstrack)

Raebareli News: उत्तर-प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह के द्वारा जिला पंचायत सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा 15 अगस्त को लेकर जिले के सभी लोगों को बधाइयां दी। उन्होनें कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है कि जनपद में पदयात्रा का आयोजन किया जाए, जिसमें हर गरीब तबके के लोगों तक पहुंचा जाएं उनकी समस्याएं सुनी जाए उनसे सुझाव लिए जाएं उसके बाद उन समस्याओं का निराकरण कराया जाए जिसके अनुसार यह पदयात्रा सात चरणों में संपन्न होगी।

पदयात्रा की शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री ऊंचाहार के सपा विधायक व मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडे के विधानसभा ऊंचाहार के अरखा से शुरू होगी जो जनपद के विभिन्न गांव में होते हुए संपन्न होगी। पदयात्रा के दौरान जिले के जिस भी गांव में रात्रि विश्राम होगा वहां पर ग्राम चौपाल लगाई जाएगी सुंदरकांड के पाठ का आयोजन होगा उसके बाद अगले दिन भव्य स्थानीय लोगों के साथ भंडारे का भी आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त पदयात्रा के समाप्ति के दौरान विकास से जुड़े हुए सभी प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे। उन्हीं के सामने जो भी हमें सुझाव या शिकायतें मिलेंगी उनको सौंपा जाएगा और उनको यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि जल्द से जल्द इस समस्याओं का निराकरण करें। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत हितों को नहीं लिया जाएगा हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण का होगा।

Raebareli News: इंदौर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और कमलनाथ पर एफआईआर दर्ज होने को लेकर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह ने इसे उचित कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कानून के खिलाफ जाने वालों को नहीं बख्शती है। उन्होंने कहा कि चाहे जितना बड़ा व्यक्ति हो अगर उसने कानून तोड़ा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है चाहे वह प्रियंका गांधी ही क्यों न हों। राज्य मंत्री ने यह टिप्पणी तब की जब आगामी पंद्रह अगस्त से उनकी शुरू होने वाली सेवा ही संकल्प यात्रा के तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि पंद्रह अगस्त से यह यात्रा ऊंचाहार के अरखा से शुरू होकर विभिन्न ग्रामों और मंदिरों में भ्रमण के साथ ही प्रथम दिन दलित के घर में रात्रि विश्राम के बाद एनटीपीसी गेस्ट हाउज़ में अधिकारियों संग बैठक होगी। इस बैठक में यात्रा के दौरान मिली सार्वजनिक समस्याओं को निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

Raebareli News: ग्रामीणों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Raebareli News: पुलिसिया कार्रवाई से नाराज़ गदागंज इलाके के प्रधानों ने थाना घेर लिया है। प्रधानों का आरोप है कि अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा है। स्थानीय प्रधान ने विरोध किया तो पुलिस ने उसे भी पीटते हुए थाने ले जाकर लॉकअप में बंद कर दिया है। मामला गदागंज थाना इलाके के कूढ़ा चक सगुनपुर का है। यहां अवैध शराब की सूचना पर डलमऊ थाने की पुलिस गांव पहुंची थी। गांव में पुलिस टीम छापेमारी की जगह आतंक फैलाने के लिए ग्रामीणों को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगी।

प्रधान संघ ने किया थाने का घेराव

सूचना पाकर ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंच कर पुलिसिया कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि दौड़ा दौड़ा कर पीटना उचित नहीं है। अगर कोई दोषी है तो उसे थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज करें। पुलिस को प्रधान की यह बात नागवार गुजरी और उसे ही उठाकर गाड़ी में बैठा लिया और लॉकअप में डाल दिया। उधर इलाके के प्रधानों को मामले की जानकारी हुई तो दर्जनों ग्राम प्रधान प्रधान संघ अध्यक्ष की अगुवाई में थाने पहुंच कर सभी ने थाना घेर लिया। उधर मामला सोशल मीडिया के ज़रिए आम लोगों तक पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई और अपनी साख बचाने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ ही अभद्रता का बयान जारी कर दिया।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story