×

Bharat Jodo Yatra: प्रियंका बोली - मेरे बड़े भाई गर्व है तुम पर, यूपी पहुंची राहुल की भारत जोड़ो यात्रा

Bharat Jodo Yatra: राहुल गाधी की भारत जोड़ो यात्रा ने गाजियाबाद की लोनी सीमा से उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया है। ये यात्रा 120 किलोमीटर के सफर में यूपी के 3 जिलों की कुल 11 विधन सभा क्षेत्रों को कवर करेंगी।

Prashant Dixit
Published on: 3 Jan 2023 9:15 AM GMT (Updated on: 3 Jan 2023 2:45 PM GMT)
X

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Live (Social Media)

Bharat Jodo Yatra in UP: राहुल गाधी की भारत जोड़ो यात्रा ने गाजियाबाद की लोनी सीमा से यूपी में प्रवेश किया। यूपी में यात्रा 120 किलोमीटर के सफर में गाजियाबाद, बागपत और शामली जिले में 3 दिनों में कुल 11 विधनसभा क्षेत्रों को कवर करेंगी। ये यात्रा यूपी में 120 किमी सफर के बाद 5 जनवरी को हरियाणा में प्रवेश कर जाएंगी। भारत जोड़ो यात्रा विश्राम के बाद आज 3 जनवरी को राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हो यूपी पहुंची है।

ये भी पढ़ें - भाकियू कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए स्वतंत्र, लेकिन टिकैत नहीं लेंगे हिस्सा

प्रियंका गांधी ने कहा कि अडाणी और अंबानी ने देश के बड़े से बड़े नेता खरीद लिए, मीडिया खरीद लिया, लेकिन मेरे भाई को खरीद नहीं पाए। उनका कहना था कि किसी ने मुझसे कहा कि क्या आपके भाई को ठंड नहीं लगती क्योंकि वह केवल एक टी-शर्ट पहनकर चल रहे हैं। इस पर प्रियंका ने कहा मैंने जवाब दिया कि वह सत्य का कवच पहने हुए हैं। भगवान उन्हें सुरक्षित रखेगा। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की हर जगह मोहब्बत की दुकान की फ्रेंचाइजी खोलो।

प्रियंका ने बोला बीजेपी पर हमला

भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर कांग्रेस पार्टी की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद के लोनी में अपने भाई राहुल गांधी का स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने कहा, हमारे भाई की छवि को खराब करने के लिए बीजेपी सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए लेकिन वह पीछे नहीं हटे। उन्होंने आगे कहा, कि अडानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया, लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे, राहुल जी आज मोहब्बत की दुकानें खोल रहे हैं, इसलिए मुझे मेरे बड़े भाई पर गर्व है।

ये भी पढ़ें - Bharat Jodo Yatra: शामली में सलमान खुर्शीद बोले, यूपी में ऐतिहासिक होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

यूपी में यहां से गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर से प्रवेश करेगी। यूपी में यात्रा की शुरुआत आज 3 जनवरी को लोनी सीमा से होगी, उसके बाद यात्रा लोनी तिराहा पहुंचेगी। उसके बाद यात्रा 4 जनवरी को बागपत जिले के मवी कलां पहुंचेगी। वहा यात्रा 4 जनवरी को बागपत, सिसाना, सरूरपुर और बड़ौत में रहेंगी। उसके बाद 5 जनवरी को यात्रा शामली के ऐलम में प्रवेश करेगी। वहा से कांधला, ऊंचागांव और कैराना तक भारत जोड़ो यात्रा यूपी में रहेंगी। उसके बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएंगी।

ये भी पढ़ें - Baghpat Route Diversion: बागपत-शामली में रुट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले समझ लें रूट प्लान

राहुल की भारत जोड़ों यात्रा का पूरा कार्यक्रम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर 3500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करके काश्मीर के श्रीनगर में पहुंचेगी। इस पद यात्रा में राहुल गांधी के साथ शुरू से आखिर तक 120 लोग पैदल चल रहे है। देश के जिन प्रदेशों में यह यात्रा नहीं गुजरी वहां से हर राज्य में 100 लोग शामिल हो रहे है। इस यात्रा में हर दिन 20 से 25 किलोमीटर की पदयात्रा हो रही है। इसके साथ यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता की भारी भीड़ भी जुट रही है। इसके साथ ही पार्टी चौपाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस और आम सभाएं आदि भी आयोजित कर रही है।

ये भी पढ़ें - Bharat Jodo Yatra in UP: सपा-रालोद के गढ़ में ताकत दिखाएंगे राहुल, यात्रा का रूट मचा सकता है गठबंधन में खलबली

आराम के बाद आज शुरू हुई यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा 9 दिनों के विश्राम के बाद आज फिर आरंभ हुई। यात्रा आज दिल्ली से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई। यात्रा दोपहर को उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) पहुंची जहां से यह उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई। उत्तर प्रदेश के बाद यात्रा हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और गत 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। यात्रा यूपी के बाद हरियाणा में प्रवेश करेगी। उसके बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर जाएगी। उत्तर प्रदेश में यह यात्रा पांच जनवरी तक रहेगी। छह जनवरी को हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी। एक दिन के लिए यात्रा 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी। 20 जनवरी को यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। 30 जनवरी को यात्रा का समापन होगा।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story