×

राहुल-प्रियंका नहीं रुकेंगे अब: आज फिर जाएंगे हाथरस, अजय लल्लू हुए नजरबंद

हाथरस गैंगरेप पीडिता परिवार को प्रशासन की ओर से मिल रही धमकी और घर में कैद किए जाने की जानकारी बाहर आने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर हाथरस जाने का ऐलान किया है।

Shivani
Published on: 3 Oct 2020 4:07 AM GMT
राहुल-प्रियंका नहीं रुकेंगे अब: आज फिर जाएंगे हाथरस, अजय लल्लू हुए नजरबंद
X

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को दोबारा हाथरस जाने की तैयारी में हैं। पीडित परिवार से मिलकर उनकी परेशानी जानने के लिए वह वहां जाना चाहते हैं लेकिन राहुल- प्रियंका के हाथरस जाने की सुगबुगाहट मिलते ही पुलिस ने आधी रात में कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को लखनऊ में ही नजरबंद कर दिया है और घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है।

राहुल गांधी- प्रियंका वाड्रा जाएंगे हाथरस

हाथरस गैंगरेप पीडिता परिवार को प्रशासन की ओर से मिल रही धमकी और घर में कैद किए जाने की जानकारी बाहर आने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर हाथरस जाने का ऐलान किया है। शनिवार की दोपहर में वह हाथरस पहुंच सकते हैं। कांग्रेस का मानना है कि जिस तरह से हाथरस के पीडित परिवार के बारे में सूचनाएं मिल रही हैं। जिस तरह परिवार का एक बच्‍चा घर से भागकर मीडिया के बीच पहुंचा है। मीडिया को जानकारी दी है कि घर में सभी को कैद कर लिया गया है। सभी के मोबाइल फोन छीन लिए गए हैं। कहीं बात नहीं कर सकते हैं किसी से मुलाकात नहीं करने दिया जा रहा है।

Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi

ये भी पढ़ेंः हाथरस डीएम फंसे बुरा: लोगों का फूटा गुस्सा, घर के बाहर फेंका कूड़ा कचरा

ऐसे में पीडित परिवार की मदद करना और उन्‍हें प्रशासन की कैद से बाहर निकालना बेहद जरूरी है। लोकतंत्र में कोई भी सरकार इस तरह की तानाशाही नहीं कर सकती है। इसलिए उन्‍होंने अपने पूर्व निर्धारित किसान आंदोलन कार्यक्रम को टालते हुए हाथरस जाने का फैसला किया है। कांग्रेस के जानकारों के अनुसार राहुल गांधी सुबह लगभग 11 बजे दिल्‍ली से चलेंगे और दोपहर में हाथरस पहुंचेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी उनके कार्यक्रम की जानकारी मिल चुकी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को किया नजरबंद

दूसरी ओर राहुल के हाथरस दौरे की भनक मिलने के बाद उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को उनके लखनऊ स्थित सरकारी निवास पर नजर बंद कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने न्‍यूज ट्रैक को बताया कि रात डेढ बजे के बाद पुलिसवाले उनके घर पहुंचे। उन्‍हें सोते से जगाया गया और बताया गया कि उन्‍हें नजरबंद किया जा रहा है। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।

ये भी पढ़ेंः शर्म करो DM हाथरस: तेजी से हो रहा सोशल मीडिया पर ट्रेंड, आ रहे ढेरों ट्वीट

उन्‍होंने कहा कि योगी सरकार की इस कार्रवाई से समझा जा सकता है कि हाथरस का पाप छुपाने के लिए वह किस कदर तानाशाही पर उतर आई है। योगी सरकार ने हिटलरशाही की याद ताजा कर दी है। पीडित परिवारों की बात सामने लाना भी जुर्म हो गया है। पीडितों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उनके लिए आंदोलन भी नहीं कर सकते। उन्‍होंने कहा कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता योगी सरकार की लाठी से नहीं डरे तो अब उन्‍हें इस तरह रोका जा रहा है।

अखिलेश तिवारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story