×

राहुल बतायें, एमपी-राजस्थान व महाराष्ट्र में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है: डा. रीता जोशी

याग राज सांसद रीता बहुगुणा जोशी शुक्रवार को लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है सिवाय इसके कि मुद्दों को राष्ट्रीय और इंसानी दायरे के परिप्रेक्ष्य में नहीं देख कर उसका राजनीतिक उपयोग करना।

SK Gautam
Published on: 13 Dec 2019 4:16 PM GMT
राहुल बतायें, एमपी-राजस्थान व महाराष्ट्र में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है: डा. रीता जोशी
X

लखनऊ: भाजपा सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवादित बयान रेप इन इंडिया को दुर्भाग्यपूर्ण और विषयातंर करने वाला बताया है। डा. जोशी ने राहुल गांधी से सवाल किया है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, तो क्या वहां इस तरह की घटनाएं नहीं हो रही है और वहां की सरकारे क्या कर रही है।

ये भी देखें : अखिलेश से बबिता की फरियाद,कहा- सीएम के वायदे पूरे नहीं हो रहे

भाजपा सांसद ने राहुल के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

प्रयाग राज सांसद रीता बहुगुणा जोशी शुक्रवार को लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है सिवाय इसके कि मुद्दों को राष्ट्रीय और इंसानी दायरे के परिप्रेक्ष्य में नहीं देख कर उसका राजनीतिक उपयोग करना। उन्होंने इसे दुखद बताते हुए कहा कि सरकार कानून पर कानून बनाये जा रही है, पास्को एक्ट, महिला हिंसा के खिलाफ कानून या रेप के एक्ट हो। पिछले पांच सालों में कितने क्रांतिकारी बदलाव आये है। सख्त से सख्त कानून बनाये गये है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांगे्रस के नेता है और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में उनकी पार्टी की सरकार है, तो क्या इन प्रदेशों में यह घटनाएं नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश में तो बलात्कार करके लड़कियों को मारा जा रहा है। डा. जोशी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं हर प्रदेश में होती है। बंगाल में भी होती है और यूपी में भी लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री स्वीकार कर रहे है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने की कोशिश कर रहे है, रोकेंगे लेकिन अपने कार्यकाल को भुना देना ठीक नहीं है।

ये भी देखें : लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गन्ना किसानों को भुगतान में देरी पर चीनी मिलों पर होगी कार्रवाई

मोदी सरकार पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध

डा. जोशी ने कहा कि इस तरह के मुद्दों को विवाद में फंसायेंगे तो इसका हल नहीं निकल सकता हैै। मोदी सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है कि महिलाओं की सुरक्षा की जायेगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी 14 व 15 दिसंबर को भारत सरकार के तत्वावधान में लखनऊ विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय महोत्सव आल इंडिया सोसाययटी ऑफ एजुकेशन द्वारा आयोजित किया जायेगा। जिसमे लगभग चार सौ बच्चे हिस्सा ले रहे है इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में अनुराग ठाकुर वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार व समापन समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रहेगी।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story