×

सेनेटाइजर पर लूट: भाजपा ने किया इसका विरोध, किया धरना प्रदर्शन

भाजपाइयों ने कहा कि महंगा सेनेटाइजर खरीदने के कारण जनता त्रस्त हो रही है। व्यापारियों लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं। इसलिए आज धरना दिया गया।

Newstrack
Published on: 23 July 2020 11:56 AM GMT
सेनेटाइजर पर लूट: भाजपा ने किया इसका विरोध, किया धरना प्रदर्शन
X

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भाजपाई अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। बीजेपी नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाईयों ने डीएम आफिस के सामने ने धरना दिया। दरअसल भाजपाई कोरोना काल में मेडिकल स्टोर पर सेनेटाइजर चार गुने दामों पर बेचे जाने से नाराज हैं।

सेनेटाइजर के महंगे दामों को लेकर बीजेपी का विरोध

भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष पांडे ने बताया कि सरकार के दिए गए निर्देश के बावजूद 50 रुपए के सेनेटाइजर को 175 रुपए में बेचा जा रहा। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में कई महीनों से लक्ष्मी सर्जिकल समेत कई जगहों पर इसी रेट पर सेनेटाइजर बिक रहा।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर भूमि पूजनः और कुछ नहीं तो मूहूर्त को लेकर भिड़ गए, क्या चाहिए इनको

पिछले महीने 16 तारीख इस पूरे मामले को लेकर रायबरेली की डीएम शुभ्रा सक्सेना से भी मुलाकात कर शिकायत भी किया। लेकिन अधिकारियों ने संज्ञान नही लिया। इससे सरकार की किरकिरी हो रही है।

सीएम योगी को भेजा ज्ञापन

भाजपाइयों ने कहा कि महंगा सेनेटाइजर खरीदने के कारण जनता त्रस्त हो रही है। व्यापारियों लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं। इसलिए आज धरना दिया गया।

ये भी पढ़ें- करंट लगेगा बिजली काः कम खर्च करें, वरना विभाग लगा देगा दमदार झटका

साथ ही साथ नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय ने एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक ज्ञापन रायबरेली के सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। संतोष पांडेय ने बताया भाजपाईयों द्वारा आज किए गए प्रदर्शन की खबर प्रदेश नेतृत्व को दिया गया है।

रिपोर्ट- नरेंद्र गुप्ता

Newstrack

Newstrack

Next Story