×

रामविलास वेदांती का मुस्लिमों पर विवादित बयान, कही ये बड़ी बात

रामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास वेदांती अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब उन्होंने एक और विवादित बयान दिया है।

Shreya
Published on: 25 July 2023 6:48 AM GMT (Updated on: 26 July 2023 2:48 AM GMT)
रामविलास वेदांती का मुस्लिमों पर विवादित बयान, कही ये बड़ी बात
X

इटावा: रामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास वेदांती अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब उन्होंने एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कट्टर मुस्लिम लोग चार-चार शादियां करते हैं, बच्चे पैदा करते हैं और फिर अपनी पत्नियों को तलाक दे देते हैं। बाद में उनके बच्चे आतंकवादी निकल जाते हैं। वेदांती एक कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोल रहे थे, जहां उन्होंने ये विवादित बयान दिया है।

मोदी और अमित शाह को बताया श्रीराम-

वहीं वेदांती ने कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री की तुलना भगवान राम से की है। वेदांती ने कहा कि दोनों ने जम्मू कश्मीर पर उसी तरह विजय प्राप्त की है, जैसे भगवान राम ने लंका पर की थी। साथ ही वेदांती ने उम्मीद जताई की राम मंदिर का फैसला 17 नवंबर तक आ जाना चाहिए। वेदांती ने कहा कि, हम सुप्रीम कोर्ट में आस्था रखते हैं और जो फैसला आएगा उसका सम्मान होगा।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन रहा सफल, जल्द लौटेंगे क्रिकेट मैदान में हार्दिक पांड्या

कांग्रेस नेताओं को बताया गद्दार-

यही नहीं वेदांती ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि, पिछले 70 सालों से कश्मीर में कुछ गद्दार नेताओं की वजह से आतंकवाद फूलता रहा। वेदांती ने अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्षकार रहे कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पाकिस्तानी आतंकवादी उन्हें फंडिंग करते हैं, इसी वजह से वो मंदिर मुद्दे को खींच रहे हैं।

मुस्लिम धर्म को बनाया निशाना-

बता दें कि वेदांती कल विजयादशमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के इटावा में हिन्दु सेवासमिति की रामविजय यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए मुस्लिम धर्म को निशाना बनाया था। वेदांती बीजेपी के जुड़े हैं और सांसद भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सुनहरा मौका: 4,322 पदों पर निकली भर्तियां, तुरंत करें आवेदन

Shreya

Shreya

Next Story