×

CM योगी ने किया चौधरी चरण सिंह के इस सपने को साकार

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 119 चीनी मिलों को पुनः संचालित कराया गया। इनमें से तीन नई चीनी मिलें इसी वर्ष संचालित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले 5-5 साल तक किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिलता था।

Shivakant Shukla
Published on: 5 Nov 2019 2:32 PM GMT
CM योगी ने किया चौधरी चरण सिंह के इस सपने को साकार
X

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बागपत में 330.14 करोड़ रुपए की लागत की रमाला सहकारी चीनी मिल्स लि0 की पेराई क्षमता 2750 टी0सी0डी0 से 5000 टी0सी0डी0 के क्षमता विस्तार तथा 27 मेगावॉट को-जनरेशन प्लाण्ट का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर में विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। गढ़मुक्तेश्वर को हरिद्वार की तर्ज पर धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने हरिद्वार तक गंग नहर के किनारे टू-लेन सड़क बनवाने की भी घोषणा की। इससे श्रद्धालुओं को हरिद्वार तक सुविधा व सुरक्षा मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें—पाकिस्तान ने छोड़ा गैस! भाजपा नेता का बेतुका बयान, इसलिए फैला यह प्रदूषण

अगले 30 वर्षों तक बागपत के किसानों को कहीं नहीं भटकना पड़ेगा

मुख्यमंत्री ने रमाला मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण होने से अगले 30 वर्षों तक बागपत के किसानों को कहीं नहीं भटकना पड़ेगा। पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह जी को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसानों के असली मसीहा थे। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है। यदि अन्नदाता खुशहाल होगा, तो हमारा देश व प्रदेश खुशहाल होगा। प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण हेतु दृढ़ संकल्पित है। यदि कोई किसानों की हित के साथ खिलवाड़ करेगा, तो उसको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहले दंगों के लिए जाना जाता था। लेकिन अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पूर्णतः दंगा खत्म हो चुका है। यहां के नौजवान, पुलिस विभाग व शिक्षा विभाग में भर्ती होकर शासकीय सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बागपत के गांव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के एक गांव से 27 नौजवानों का एक साथ भर्ती होने का रिकॉर्ड भी है।

ये भी पढ़ें—बगदादी के नए सरगना को मिला एक और आतंकी संगठन का साथ

बागपत के क्षेत्रवासियों को अब बाहर से बिजली नहीं लेनी होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बागपत की रमाला चीनी मिल्स की विशेषता यह भी है कि यहां पर 27 मेगावॉट की बिजली पैदा होगी। बागपत के क्षेत्रवासियों को अब बाहर से बिजली नहीं लेनी होगी। गन्ने का एथनॉल बनाकर मार्केट में बेचने के बाद भी किसानों का भुगतान किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 119 चीनी मिलों को पुनः संचालित कराया गया। इनमें से तीन नई चीनी मिलें इसी वर्ष संचालित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले 5-5 साल तक किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिलता था। लेकिन सरकार ने किसानों की इस समस्या को भी खत्म कर दिया है।

ये भी पढ़ें—आरबीआई का बड़ा फैसला: खताधारकों को मिलेगा ये बड़ा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा हेतु व्यापक स्तर पर कार्य योजना बनाकर उसे क्रियान्वित किया जा रहा है, ताकि महिलाओं एवं बेटियों को मान-सम्मान के साथ-साथ पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला व बेटी के साथ कोई भी छेड़छाड़ आदि की घटना करता है, तो उसकी जगह जेल होगी। प्रदेश में महिला और बेटियों के लिए व्यापक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story