Rampur News: रामपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, फैक्ट्री बंद कर भागे मालिक और मजदूर

Rampur News: रामपुर के थाना गंज इलाके का मामला। पटाखे बनाते समय हुआ धमाका। सूचना मिलते ही थाना गंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई।

Ashish Pandey
Published on: 19 Aug 2023 3:06 PM
Rampur News: रामपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, फैक्ट्री बंद कर भागे मालिक और मजदूर
X
रामपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका: Photo- Social Media

Rampur News: यूपी के रामपुर में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। धमाके से वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोग दहशत में आ गए। वहीं फैक्ट्री बंद करके फैक्ट्री मालिक और मजदूर फरार हो गए। रामपुर के थाना गंज इलाके में पटाखा फैक्ट्री है जिसमें पटाखे बनाते समय धमाका हो गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को किसी ने दी।

सूचना मिलते ही थाना गंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। थाना इंचार्ज लव सिरोही का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। धमाका कैसे हुआ और इसमें कोई घायल तो नहीं हुआ है। इस सबके बारे में जांच की जा रही है। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री मालिक और मजदूर फरार हो गए।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!