Rampur News: महिला ने 3 नवजात शिशुओं को दिया जन्म, जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ

Rampur News: ग्रीन सिटी हॉस्पिटल की एमबीबीएस डॉक्टर डॉक्टर नाजिया सिद्दीकी ने ट्रिपल बेबी के जन्म के बारे में बताया।

Azam Khan
Published on: 24 Jun 2023 8:24 AM GMT
Rampur News: महिला ने 3 नवजात शिशुओं को दिया जन्म, जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ
X
Woman gave birth to three newborns (photo: social media )

Rampur News: जनपद रामपुर की तहसील स्वार में ग्रीन सिटी हॉस्पिटल है। वहां कल एक प्रसूता महिला को डिलीवरी के लिए भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने जब उस प्रसूता महिला की डिलीवरी के लिए ऑपरेशन किया, तब पता चला कि महिला के डबल नहीं ट्रिपल बेबी हैं। तीनों ही मेल बेबी है। बरहाल इन तीन नवजात शिशु के जन्म से इलाके में काफी चर्चाएं हैं तो वहीं लोग इसे कुदरत का करिश्मा भी मान रहे हैं।

ग्रीन सिटी हॉस्पिटल की एमबीबीएस डॉक्टर डॉक्टर नाजिया सिद्दीकी ने ट्रिपल बेबी के जन्म के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह पेशेंट हमारे पास कल एडमिट हुआ थी। प्रेग्नेंसी के दौरान जहां से अल्ट्रासाउंड कराया था, उस अल्ट्रासाउंड में भी जुड़वा बच्चे बताए गए थे। मैंने पेशेंट को चेक किया तो पेशेंट का 7 ग्राम होमो ग्लोबिन था। तभी हमने निर्णय लिया कि सिंगल यूनिट ब्लड चलाएंगे। जब मैंने बच्चों की प्रेजेंटेशन देखी तो इसमें एक बच्चा उल्टा था और एक बच्चा तिरछा था। इस कंडिशन में नॉर्मल डिलीवरी में दिक्कत होती। पेशेंट के अटेंडेंट से बात की कि ऑपरेशन से ही डिलीवरी हो पाएगी। ऑपरेशन के लिए पेशेंट के अटेंडेंस तैयार नहीं हो रहे थे जबकि काफी समझाया। मुश्किलों में ऑपरेशन के लिए तैयार हुए।

जब हमारी पूरी टीम ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन कर रही थी, तब हमने देखा कि यह तो 3 बच्चे हैं। तीनों मेल बेबी हैं और तीनों बहुत ही एक्टिव कंडीशन में हैं। एक बेबी आरडीएस में था। तीनों के वेट 1.8 केजी 1.6 केजी तीनों बच्चे अभी सेट है। अच्छी कंडीशन में तंदुरुस्त है।

Azam Khan

Azam Khan

Next Story