×

खौफनाक कांड: सो रही थी घर पर, बूरी हालत में मिली सुनसान जंगल में

काफी खोजबीन के बाद बालिका लहूलुहान हालत में जंगल स्थित ट्युबेल पर बेहोशी हालत में मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

Harsh Pandey
Published on: 25 Aug 2019 1:38 PM GMT
खौफनाक कांड: सो रही थी घर पर, बूरी हालत में मिली सुनसान जंगल में
X

एटा। यूं तो आप सभी जानते है कि बच्चे घर में सबसे ज्यादा सुरक्षित होते हैं, लेकिन प्रदेश में ब़ढ़ते अपराध पर नजर डाला जाये तो यह कहना गलत नहीं होगा कि बच्चे अब घर में ही सुरक्षित नहीं है। आपको लगेगा कि यह अनुमान ठीक नहीं, किन्तु यही सत्य साबित हो रहा है। आइये हम आपको बताते है कि घर में सो रही बालिका जंगल में कैसे मिली। सभी गांव वाले हैरान परेशान रह गये आखिर क्या हुआ उस बालिका के साथ.....?

ये भी पढ़ें..पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीता

जाने क्या है मामला....

बालिका अपने परिजनों के साथ घर में सो रही थी, रात में जब परिजन की नींद खुली तो बालिका वहां नहीं थी। इस पर परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। काफी खोजबीन के बाद बालिका लहूलुहान हालत में जंगल स्थित ट्युबेल पर बेहोशी हालत में मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

पूरा मामला अवागढ क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक व्यक्ति पत्नी एवं बच्चों के साथ शनिवार की रात अपने मकान में सो रहा था। बालिका के परिजन व ग्रामीण उसको लेकर थाने पहुंच गये। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें...लालू के बेटे तेज प्रताप का नया अवतार, अब इस लुक में आये नज़र

जांच में जुटी पुलिस....

थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार की रात करीब 2-3 बजे के मध्य अज्ञात लोग 10 वर्षीय बालिका को अगवा कर गांव के जंगल में ले गए, जहां जंगल में स्थित एक ट्युबेल पर बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया।

अवागढ थाना पुलिस द्वारा बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया। पुलिस द्वारा तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बालिका के साथ हुए दुष्कर्म मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story