×

रालोद ने संगठन को मजबूत करने के लिए उठाया ये बड़ा कदम

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए शनिवार को प्रदेश को 10 क्षेत्रों में विभाजित कर दिया। इन 10 क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा जल्द की जाएगी।

Aditya Mishra
Published on: 31 Aug 2019 3:09 PM GMT
रालोद ने संगठन को मजबूत करने के लिए उठाया ये बड़ा कदम
X

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए शनिवार को प्रदेश को 10 क्षेत्रों में विभाजित कर दिया। इन 10 क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा जल्द की जाएगी।

रालोद के पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने समस्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि संगठन को अधिक धारदार बनाने के लिए सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश को 10 क्षेत्रों में बांटा गया है।

इन सभी क्षेत्रों में गांव-गांव जाकर राष्ट्रीय लोकदल के सदस्य बनायें जायेंगे, ताकि बूथस्तर तक संगठन को मजबूती से खड़ा किया जा सके।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को पहली बार कह दी ऐसी बात

उन्होंने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए दिसम्बर माह में जोनल स्तर का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। शिविर में महात्मा गांधी, सरदार पटेल, डाॅ. भीमराव अम्बेडकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डाॅ. राम मनोहर लोहिया और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जीवन आदर्शों के ज्ञाता लोगों को आमंत्रित किया जायेगा।

जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश के 10 क्षेंत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा जल्द की जायेगी। प्रदेश संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जायेगा।

जिला समितियों को किया गया भंग

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए तत्काल प्रभाव से प्रदेश, जोनल, मण्डल के साथ जिला समितियों को भंग कर दिया गया है। नये संगठन की घोषणा होने तक केवल प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष अपने पदों पर कार्य करते रहेंगे।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव को देखते हुए पूरे प्रदेश में तीन माह के अन्दर हर बूथ पर कम से कम 100 सदस्य अनिवार्य रूप से बनाएगा।

वर्ष 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रीय लोकदल अब पूरे प्रदेश में तीन माह के अन्दर हर बूथ पर कम से कम 100 सदस्य अनिवार्य रूप से बनाएगा।

ये भी पढ़ें...पीजीआई के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन ने कह दी ये बड़ी बात

किसान और युवा वर्ग पर हो फोकस

राष्ट्रीय लोकदल खेत, खलिहान और किसान के साथ -साथ युवा वर्ग की राजनीति करता है। इसलिए इस बात पर बल दिया जायेगा कि अधिकांश सदस्य किसान और युवा वर्ग के हों।

सदस्यता अभियान को तीन माह में पूर्व विधायक शिवकरन सिंह राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में सम्पन्न करायेंगे।

राष्ट्रीय लोकदल सभी पदाधिकारियों, जोनल अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों के साथ प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित विशेष आमंत्रित सदस्यों की शनिवार को बैठक बुलाई गई थी। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें...प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कह दी ऐसी बात कि झूम उठे भाजपाई

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story