×

इस सदाबहार थैले को अपनाओ, प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ

इंडिया फैंस क्लब का प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ निरंतर अभियान चला रहा है। अपने जंजगुर्कता अभियान के माध्यम से लोगों को नातने का यह प्रयास किया जा रहा है कि प्लास्टिक के उपयोग से हम अपनी पीढ़ियों को क्या सन्देश देना चाहते हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 28 Jun 2023 11:37 AM GMT
इस सदाबहार थैले को अपनाओ, प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ
X

लखनऊ: इंडिया फैंस क्लब का प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ निरंतर अभियान चला रहा है। अपने जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को नातने का यह प्रयास किया जा रहा है कि प्लास्टिक के उपयोग से हम अपनी पीढ़ियों को क्या सन्देश देना चाहते हैं। कहा गया कि प्लास्टिक की जगह हमें कपडे के थैले का उपयोग करना चाहिए जिससे हम पर्यावरण की रक्षा कर सके।

यह भी पढ़ें...महाराष्ट्र: BJP और शिवसेना ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, अभी इस पर सस्पेंस

आज लखनऊ के मुख्य बाजार चौक चौराहे पर इंडिया फैंस क्लब के अध्यक्ष अजय खन्ना के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने बड़ी संख्या में कपड़े के थैले बांटने का कार्य किया।

प्लास्टिक की थैली, प्लास्टिक की बोतल व गुटखा पाउच के उपयोग पर पूर्णतया बंदी को लेकर यह संस्था पिछले काफी समय से जन- जागरण अभियान चला रही है। संस्था द्वारा जन जागरण अभियान के तहत आज राजधानी के मुख्य चर्चित चौक बाजार के पटरी दुकानदारों को संस्था द्वारा कपड़े के थैले बांटे गए।

यह भी पढ़ें...जम्मू-कश्मीर: अब नहीं बचेंगे आतंकी, भारतीय सेना ने रचा ये बड़ा चक्रव्यूह

इस अवसर पर फैन्स क्लब के सदस्यों ने यहां मौजूद पटरी दुकानदारों व यहां उपस्थित लोगों से प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने, व प्लास्टिक की पन्नी की जगह कपड़े के थैले का उपयोग शुरू करने की अपील की।

यह भी पढ़ें...पीएम मोदी ने बताया, इस बड़ी स्कीम से 11 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

आज के इस जागरूकता कार्यक्रम में संस्था के समाजसेवी सुशील दुबे, रत्नेश अग्रवाल, भरत अग्रवाल, अनिल शोभा, शिवाकांत मिश्रा शाश्वत तिवारी, विनीत शुक्ला, जयकेश त्रिपाठी,रत्नेश मोर्या,विनोद अग्रवाल,सुनील खन्ना,अश्वनी मेहरोत्रा,निलेश रस्तोगी,शीत रस्तोगी,डॉक्टर अशोक दीक्षित,मनीष श्रीवस्ताव,विनय गुप्ता,अवनीत कौर शामिल हुए।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story