×

भीषण हादसे से कांपा राज्य: अनियंत्रित होकर नहर में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, दो की मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मठिया गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में जा पलटी। इस भयानक हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि कई लोग पानी में दब गए।

Shreya
Published on: 16 Oct 2020 1:39 PM GMT
भीषण हादसे से कांपा राज्य: अनियंत्रित होकर नहर में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, दो की मौत
X
यूपी के देवरिया में अनियंत्रित होकर नहर में पलटी ट्रैक्टर ट्राली

देवरिया: खबर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से है। जहां पर खुखुंदू क्षेत्र के करुआना मगहरा मार्ग के दोहनी मठिया गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में जा पलटी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग पानी में दब गए हैं, इन लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य अभी जारी है।

अनियंत्रण होकर नहर में पलटी ट्रॉली

जानकारी के मुताबिक, ये ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे ही खुखुंदू थाना के दोहनी मठिया गांव के पूरब नहर के पास बने पुल पर पहुंची तो उसने अपना नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रण होने से ट्रॉली नहर में पलट गई, जिससे कई पानी में दब गए। वहीं इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। बचाव कार्य अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: योगी सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगा अग्रिम भुगतान

मजदूरी का काम करते थे दोनों मृतक युवक

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान 28 वर्षीय धनेश राजभर और 30 वर्षीय पप्पू राजभर के रूप में हुई है। दोनों दोहनी गठिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। ये दोनों युवक मजदूरी का काम किया करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों बालू सीमेंट पहुंचाकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया और दोनों की जान चली गई।

accident (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं जब इस बात की जानकारी परिजनों तक पहुंची तो घर में मातम छा गया। घटना की जानकारी पाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी भी दोनों के शव पानी में ही हैं। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद के जरिए बचाव कार्य को अंजाम दे रही है।

यह भी पढ़ें: आतंकी साजिश का खुलासा: सेना ने लश्कर का ठिकाना किया तबाह, सर्च ऑपरेशन जारी

अलीगढ़ में भी हुआ था भीषण हादसा

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले यूपी से एक और ऐसी ही घटना सामने आई थी। बीते शनिवार को यूपी के अलीगढ़ जिले में तड़के भीषण हादसा हो गया था। यह घटना जिले के थाना टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई थी। जहां कानपुर से दिल्ली जा रही प्राईवेट बस का टायर फट जाने से बस बेकाबू होकर पलट गई थी।

बस में सवार थे 40 से 50 यात्री

इस हादसे में करीब तीन यात्रियों की मौत हो गई थी। जबकि बस में सवार करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए थे। जिनमें से कुछ को काफी गंभीर चोटें आई थीं, जिन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। कानपुर से दिल्ली जा रही इस प्राइवेट बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें: मिथुन की बहू : हॉट एंड ग्लैमरस अदाओं से लूट रही सभी का दिल, वायरल हुआ विडियो

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story