×

मेरठ: रोडवेज कर्मियों की छुट्टियां रद्द, ये है वजह

दीपावली के मद्देनजर निगम ने जनपद के सभी चालक, परिचालक सहित रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस दौरान ड्यूटी करने वाले चालक व परिचालकों को निगम की तरफ से उनके वेतन के अलावा प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।

Aditya Mishra
Published on: 24 Oct 2019 9:03 AM GMT
मेरठ: रोडवेज कर्मियों की छुट्टियां रद्द, ये है वजह
X

मेरठ: दीपावली के मद्देनजर निगम ने जनपद के सभी चालक, परिचालक सहित रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस दौरान ड्यूटी करने वाले चालक व परिचालकों को निगम की तरफ से उनके वेतन के अलावा प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।

यही नहीं बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को निगम प्रशासन की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा। इसे लेकर रोडवेज कर्मचारियों में उत्साह व्याप्त है।

ये भी पढ़ें...मेरठ: रिश्ते को सौतेले भाई ने किया शर्मसार, बहन से शादी की फिर घर से निकाला

यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए: डॉ. राज शेखर

न्यूजट्रैक के साथ विशेष बातचीत में सेवा प्रबन्धक श्यामलाल शर्मा ने रोडवेज के दस दिवसीय अभियान की बावत जानकारी देते हुए बताया कि प्रबन्ध निदेशक डॉ. राज शेखर अभियान को लेकर बेहद गंभीर हैं। उनके साफ निर्देश हैं कि पर्व के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

इसी के रोडवेज विभाग की तरफ से दीपावली प्रोत्साहन योजना-2019 लागू की गई है। आगामी 25 अक्टूबर से 03 नवंबर तक यह योजना चलाई जा रही है।

यानी लगातार ड्यूटी करने वाले चालक व परिचालक को योजना का लाभ मिलेगा। इसी प्रकार निर्धारित अवधि में 10 दिन तक लगातार ड्यूटी करने वाले डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यशाला के कार्मिकों को एकमुश्त 1200 रुपये तथा इस अवधि में नौ दिन तक ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को एकमुश्त 1000 रुपये प्रोत्साहन दिया जाएगा।

इसके अलावा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डिपो को अपने विवेकानुसार उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों में वितरित किए जाने के लिए प्रति बस 50 रुपये दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए दीपावली पर स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं।

श्यामलाल शर्मा के अनुसार अभियान को सफल बनाने के लिए बसों को दुरुस्त कराया जा रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी यात्रियों को सकुशल गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सौ फीसदी बसें सड़कों पर होगी।

उन्होंने बताया कि दीपावली पर यात्रियों की भीड़ वाले रूटों पर रोडवेज मेरठ परिक्षेत्र 437 बसों की व्यवस्था करेगा। इनमें 277 बसें मेरठ से हो कर जाएंगी शेष दिल्ली आनंद विहार से चलेंगी।

वर्तमान में मेरठ से लखनऊ के लिए 10 बसें हैं। अगर यात्री उपलब्ध होंगे तो आधा घंटे के अंदर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ें...मेरठ : नशीला पदार्थ पिलाकर समाजसेविका से दुष्कर्म कर बनाया वीडियों

25 अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच बसों की विशेष व्यवस्था

दीपावली 27 अक्टूबर को है। दो नवंबर को छठ पूजा है। इन दोनों पर्वो को मनाने के लिए उत्तराखंड, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भारी संख्या में यात्री प्रस्थान करते हैं। जिसके लिए रोडवेज ने 25 अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच बसों की विशेष व्यवस्था अलग-अलग रूटों पर की है।

मेरठ परिक्षेत्र में रोडवेज और अनुबंधित को मिलाकर बेड़े में 788 बसें हैं। मेरठ परिक्षेत्र में मेरठ, सोहराबगेट, भैंसाली, बड़ौत और गढ़ डिपो शामिल हैं। चूंकि दिल्ली और आनंदविहार से यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा होती है।

सेवा प्रबन्धक के अनुसार अधिकांश बसों का संचालन दिल्ली कश्मीरी गेट और आनंदविहार से किया जाएगा। इनमें 277 बसें वाया मेरठ या सीधे मेरठ से चलेंगी।

शेष 166 बसें आनंद विहार से चलेंगी लेकिन मेरठ होते हुए नहीं जाएंगी।। मेरठ परिक्षेत्र की 30 बसें आनंद विहार से बरेली होते हुए लखनऊ सीतापुर जाएंगी।

आनंदविहार से ही बरेली, मैनपुरी, बंदायू, गजरौला और धामपुर के लिए बसें जाएंगी लेकिन यह मेरठ की सीमा में प्रवेश न कर सीधे गंतव्य तक जाएंगी।

ये भी पढ़ें...मेरठः सिटी रेलवे स्टेशन पर बम की फर्जी सूचना देने वाला पकड़ा गया

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story