×

Moradabad News: आरएसएस ने मनाया होली मिलन समारोह, बताया पत्रकारिता में हैं इतने चैलेंज

Moradabad News: वरिष्ठ स्तम्भकार डॉ. हरेन्द्र सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार हमारी सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एवं भारतीयता का प्रतीक है। होली का पर्व भारत में 2400 वर्षों से अधिक समय से मनाया जा रहा है।

Sudhir Goyal
Published on: 13 March 2023 5:25 PM GMT (Updated on: 14 March 2023 5:10 PM GMT)
Moradabad News: आरएसएस ने मनाया होली मिलन समारोह, बताया पत्रकारिता में हैं इतने चैलेंज
X

Moradabad News: रविवार को आरएसएस द्वारा विश्व संवाद केन्द्र में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साहित्य, पत्रकारिता और लेखन से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ स्तम्भकार डॉ. हरेन्द्र सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार हमारी सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एवं भारतीयता का प्रतीक है। होली का पर्व भारत में 2400 वर्षों से अधिक समय से मनाया जा रहा है। देश की छवि प्रस्तुत करने में पत्रकार की लेखनी की बहुत बड़ी भूमिका है और आप बखूबी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। हम जानते हैं कि पत्रकार के जीवन में भी बहुत चुनौतियां होती हैं, उन सबको फेस करते हुए उसे पत्रकारिता करनी होती है।

होली सिर्फ त्यौहार नहीं, ऋतु परिवर्तन, नई फसल

की सूचक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. विशेष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण आयोग ने कहा कि होली मात्र एक धार्मिक त्योहार ही नहीं है, बल्कि यह ऋतु परिवर्तन, नई फसल के आगमन पर उत्साह एवं उल्लास का सूचक है। यह सामाजिक समरसता, ऊंच-नीच का भेद समाप्त कर भाई-चारा एवं हमारी संस्कृति को जीवंत रखने का पर्व है। कार्यक्रम संयोजक पवन जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति की खूबसूरती विविधता है। भारत के विभिन्न प्रदेशों में होली को अलग-अलग स्वरूपों के साथ मनाया जाता है। होली उत्सव भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का यानि वर्ष परिवर्तन, ऋतु परिवर्तन, शीत से उष्ण की ओर ले जाने का घोतक है।

‘व्यवसाय नहीं, मिशन है जर्नलिज्म’

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता मात्र व्यवसाय नहीं एक मिशन है, पत्रकार का एक धर्म है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकार का महत्वपूर्ण कार्य लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना एवं रक्षा करना है। जनमत निर्धारण की दिशा में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। बदलते परिवेश में पत्रकारों के समक्ष कई चुनौतियां हैं। समाचार का विश्लेषण जरूरी है। आखिर कोई घटना क्यों घटी, इसकी जानकारी आमजन को मिलनी ही चाहिए। सकारात्मक विषयों के प्रकाश के साथ पत्रकार समाज जागरण का महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व निभाता है। विश्व संवाद केंद्र, मेरठ के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित प्रीतम सिंह, क्षेत्रीय प्रचार मेरठ मंडल ने कहा कि होली ऊंच-नीच और भेदभाव खत्म करती है।

उन्होंने कहा कि होली जैसे त्यौहार प्रेम, सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर दुष्यंत बाबा, श्री कृष्णा शुक्ल एवं डॉ. मनोज रस्तोगी ने हास्य व्यंग की कविताओं से सदन को ठहाकों से गुंजा दिया। सरस्वती वन्दना का पथ डॉ. प्रेमवती उपाध्याय द्वारा किया गया। संजीव चौधरी ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर विश्व संवाद केन्द्र के कार्यकर्त्ता प्रशांत मिश्रा, डॉ. सत्यवीर सिंह, डॉ. मुदित सिंघल, सचिन कुमार, हरिमोहन गुप्ता सहित महानगर के सभी वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।

Sudhir Goyal

Sudhir Goyal

Next Story