×

देश की प्राचीन योग विद्या को दुनिया ने अपनायाः RSS प्रमुख

21 जून का दिन दुनिया के लिए नया नहीं है। दुनिया के 200 से अधिक देशों में 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Roshni Khan
Published on: 20 Jun 2020 11:20 AM GMT
देश की प्राचीन योग विद्या को दुनिया ने अपनायाः RSS प्रमुख
X

मेरठ: 21 जून का दिन दुनिया के लिए नया नहीं है। दुनिया के 200 से अधिक देशों में 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश की प्राचीन योग विद्या को दुनिया ने अपनाया है। यह बात चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रसार प्रमुख पदम सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि योग के दिवस के लिए 21 जून का दिन ही क्यों चुना गया। क्योंकि यह दिन वर्ष का सबसा बड़ा दिन होता है। इस दिन सूर्य भगवान उत्तरायण से दक्षिणायन की तरफ आ जाते हैं। अब चार माह तक कोई शुभ काम नहीं होगा। यह चाह माह हमारे लिए अध्यात्मिक शक्ति संचय करने के लिए होते हैं। यदि हम दीधायु चाहिए तो वह केवल योग से ही संभव है।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी मंत्री ने लड़कियों के साथ की ऐसी हरकत, मांग रहे सोना-चांदी

योग गुरू स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने कहा

योग गुरू स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने कहा कि हमें अपने अंदर सकारात्मक विचार को लाना चाहिए। यदि नकारात्मक विचार हमारे अंदर आ जाते हैं तो हम वैसे ही बन जाते हैं। इसलिए कहा भी जाता है कि हम जैसा विचार करते हैं वैसा ही हमारा शरीर भी बन जाता है। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग का बहुत बडा महत्व है। जहां एक ओर दुनिया कोरोना जैसी महामारी से प्रभावित है।

वहीं दूसरी ओर भारत में इसका बहुत कम प्रभाव है। क्योंकि हम प्रतिदिन योग का अभ्यास करते हैं। इसीलिए हमारी शरीर रोगों से लडने के लिए ज्यादा प्रभावकारी है। हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक है। उन्होंने कहा कि योग करने से कोरोना जैसी महामारी भाग जाएगी। श्वास क्रिया से योग का अभ्यास करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:गलवान पर ये रहस्य खोले जाएं, सवाल जिनके जवाबों की है दरकार

चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के सहायक प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता के अनुसार योग शिविर का संचालन राजन ने किया। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, कुल सचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रो0 वीरपाल, डॉ. राजीव सिजेरिया, प्रो0 आलोक कुमार, इंजीनियर मनीष मिश्रा, क्षेत्रीय संयोजक डॉ. विकास अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक जगत सिंह दौसा, प्रांत मंत्री अनिल शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. संदीप त्यागी डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. ओमपाल शास्त्री, कपिल त्यागी आदि मौजूद रहे।

सुशील कुमार,मेरठ

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story