×

सहारनपुर का छोटा आर्यभट्टः 100 करोड़ तक पहाड़े मुंहजबानी याद, डिप्टी CM हुए मुरीद

सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने 100 करोड तक पहाड़े याद करने वाले जनपद सहारनपुर के छोटे से गांव तिरपडी के होनहार छात्र चिराग राठी को लखनऊ में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में एक टेबलेट और पुस्तकें भेंट कर उन्हें और उनके माता-पिता को सम्मानित किया है।

Ashiki
Published on: 12 Feb 2021 4:18 PM GMT
सहारनपुर का छोटा आर्यभट्टः 100 करोड़ तक पहाड़े मुंहजबानी याद, डिप्टी CM हुए मुरीद
X
सहारनपुर का छोटा आर्यभट्टः 100 करोड़ तक पहाड़े मुजबानी याद, डिप्टी CM हुए मुरीद

सहारनपुर: 100 करोड़ तक पहाड़े याद कर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले चिराग राठी का गांव में लौटने पर ग्रामीणों ने सम्मान किया। सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने 100 करोड तक पहाड़े याद करने वाले जनपद सहारनपुर के छोटे से गांव तिरपडी के होनहार छात्र चिराग राठी को लखनऊ में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में एक टेबलेट और पुस्तकें भेंट कर उन्हें और उनके माता-पिता को सम्मानित किया है।

ये भी पढ़ें: यूपी स्वच्छ भारत मिशन में अव्वल, शौचालय निर्माण पर मिला पहला स्थान

गांव में हुआ जोरदार स्वागत

डिप्टी सीएम के द्वारा सम्मानित किए जाने पर चिराग राठी के विद्यालय-गांव में खुशी का माहौल है। आज चिराग लखनऊ से वापस अपने गांव लौटा है। विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने चिराग राठी का मुंह मीठा कराकर और फूल मालाओं से स्वागत किया है। चिराग राठी विलक्षण प्रतिभा के धनी है। उनके 100 करोड़ तक पहाड़े याद हैं।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-12-at-19.32.21.mp4"][/video]

सहारनपुर का लिटिल आर्यभट्ट

100 करोड़ तक की संख्याओं का जोड़-घटाव-गुणा-भाग केलकुलेटर से भी तेज कर देते हैं। चिराग राठी को जनपद सहारनपुर में लिटिल आर्यभट्ट के नाम से जाना जाता है। ग्रामीण क्षेत्र की इस प्रतिभा के निखरने से न सिर्फ ग्रामीण खुश हैं बल्कि उन्हें विश्वास भी है कि चिराग राठी को देखकर ग्रामीण क्षेत्र की और प्रतिभाएं भी निखर कर सामने आएंगी।

ये भी पढ़ें: किसान महापंचायत के जरिए RLD तलाश रही जमीन, मथुरा में भरी हुंकार

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-12-at-19.32.57.mp4"][/video]

गजब की प्रतिभा

चिराग राठी गांव के ही जिला सिंह इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र हैं। कक्षा 3 में उनकी इस विलक्षण प्रतिभा के दर्शन हुए थे। उस समय उन्होंने 100 तक पहाड़े याद किए थे। इसके बाद वह बड़े होते गए- कक्षाएं बदलती गई और उनके आंकड़े भी बदलते चले गए। फिलहाल चिराग राठी 100 करोड़ तक पहाड़े सुनाते हैं और 100 करोड़ तक की संख्याओं का जोड़- घटाव-गुणा-भाग केलकुलेटर से भी तेज कर देते हैं। हर कोई चिराग की प्रतिभा को देखकर दंग है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-12-at-19.32.26.mp4"][/video]

रिपोर्ट: नीना जैन

Ashiki

Ashiki

Next Story