Saharanpur News: भाजपा विधायक ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

Saharanpur News: बोले-कोर्ट में क्राइम करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होंगे उनको जेल भेजा जाएगा।

Neena Jain
Published on: 14 Jun 2023 5:10 PM GMT
Saharanpur News: भाजपा विधायक ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों का किया बखान
X
(Pic: Newstrack)

Saharanpur News: केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धि को बताते हुए आज सहारनपुर नगर के भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने उत्तर प्रदेश की 6 वर्ष की उपलब्धियों को भी बताया। कहा कि प्रदेश सरकार अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम है। भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं कोर्ट में क्राइम करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होंगे उनको जेल भेजा जाएगा। नगर विधायक राजीव गुंबर ने सहारनपुर में पिछले 1 साल में भाजपा ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर खरा उतरते हुए की उपलब्धियों को हासिल किया है उसका भी बखान किया।

मां शाकंभरी देवी क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, नागल टपरी मार्को रेलवे ओवर ब्रिज जलभराव की निकासी की समस्या का निवारण निराकरण पुल के सौंदर्यीकरण नए पुल बनाने सामुदायिक केंद्र का निर्माण नई सुपर ट्रेन का संचालन दो शिफ्ट में जनरल टिकट काउंटर की सुविधा भव्य पार्क नए फुट ओवरब्रिज के निर्माण मां शाकंभरी क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क इस समस्या का निराकरण एसी बस का संचालन, जल्द ही सहारनपुर में बस अड्डे का निर्माण उपलब्धियों को गिनाया राजीव गुंबर ने बताया कि उपलब्धियों के संबंध में ही इस वार्ता का आयोजन किया गया है। धारा 370 हटाई गई है तो भाजपा भव्य राम मंदिर का निर्माण भी करा रही है। पिछली बार 70 सीटें जीती थी और इस बार भी उस इतिहास को दोहराएगी।

उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उनको केवल सस्पेंड ही नहीं किया जाएगा। यह घटना दोबारा ना हो और कोर्ट और कार्यों में सभी को सुरक्षित रखा जाए। अपराधियों या आम आदमी इसके लिए भी योजना बनाने का काम कर रही है बल्कि जांच कर दोषियों को जेल भेजने का भी काम करेगी जीरो टॉलरेंस नीति सरकार की मंशा रही है और अगर भ्रष्टाचार के मामले सामने आते हैं तो ऐसी घटनाओं में किसी भी सूरत में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा भाजपा पर तुष्टीकरण नीति का आरोप लगाने पर कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं को संचालित कर रही है उसमें धर्म या जाति के आधार पर किसी बात का भेदभाव नहीं है समान रूप से कार्रवाई हो रही है और अल्पसंख्यक समाज अब भाजपा के साथ हैं और 2024 में इन्हीं विकास नीतियों के साथ देश का विकास होगा।

Neena Jain

Neena Jain

Next Story