×

Lakhimpur Kheri News: ऐसी-ऐसी फरियादें, अफसरों का भी चकराया सिर, संपूर्ण समाधान दिवस पर उमड़ी फरियादियों की भीड़

Lakhimpur Kheri News: जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिले में शनिवार को तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तहसील

Himanshu Srivastava
Published on: 1 July 2023 10:23 AM GMT
Lakhimpur Kheri News: ऐसी-ऐसी फरियादें, अफसरों का भी चकराया सिर, संपूर्ण समाधान दिवस पर उमड़ी फरियादियों की भीड़
X
Samadhan Diwas Celebrated in Various Districts of UP

LakhimpurKheri News: जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिले में शनिवार को तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तहसील निघासन के सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीएम राजेश कुमार व अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं। आम लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

आम लोगों को न लगाने पड़ें दफ्तरों के चक्कर, संतुष्ट हों लोग

डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण मुख्यमंत्री व शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें। आने वाले फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई कर उसका समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराएं ताकि फरियादी को अनावश्यक रूप से भाग-दौड़ न करनी पड़े। समस्याओं के निस्तारण की कार्रवाई पर इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाए कि निस्तारण की कार्रवाई से फरियादी भी संतुष्ट दिखे। डीएम-एसपी ने समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों से समस्याओं की सुनवाई की। डीएम ने कई मामलों में समस्या निस्तारण को पुलिस व राजस्व टीमें भेजी। मामलों के समाधान को सम्बन्धित अफसरों को जरूरी हिदायतें दीं।

जनता की समस्याओं में इंटरेस्ट लें अफसर

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 71 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किए। जिसमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 24, पुलिस 15, विकास 08, नगर पंचायत 04, आपूर्ति, कृषि, पशुपालन, शिक्षा का एक-एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। लोगों की ज्यादातर शिकायतें मुआवजे और क्षेत्र के विकास को लेकर थीं। वहां आए लोगों ने ऐसी-ऐसी हकीकत बयां की, जिन्हें सुन अधिकारी भी हैरान रह गए। इस मामलों को पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, डीडीओ अरविंद कुमार, एसडीएम राजेश कुमार, सीओ राजेश कुमार, तहसीलदार भीमसेन सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

झांसी में हुआ समाधान दिवस का आयोजन, डीएम ने लोगों से बातचीत कर जानी हकीकत

Jhansi News:(BK Kushwaha): जिलाधिकारी झांसी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी राजेश एस. ने तहसील मऊरानीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को जाना। वहां आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायतों व समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। उसके जल्द से जल्द गुणवत्तापरक तथा नियमानुसार समाधान कराने के बारे में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा अपनी समस्याओं की ठीक से सुनवाई होने से फरियादियों के चेहरे भी खिले नजर आए।

Himanshu Srivastava

Himanshu Srivastava

Next Story