×

जनता और विपक्ष की आवाज को कुचलना चाहती है बीजेपी सरकार: सपा

समाजवादी पार्टी ने कहा है कि पार्टी के शांतिपूर्ण धरना पर पुलिस द्वारा अकारण बल प्रयोग से साबित हो गया है कि भाजपा सरकार जनता और विपक्ष की आवाज को कुचलना चाहती है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि भाजपा सरकार का रवैया पूर्णतया अलोकतांत्रिक और जनविरोधी है।

Dharmendra kumar
Published on: 9 Aug 2019 4:30 PM GMT
जनता और विपक्ष की आवाज को कुचलना चाहती है बीजेपी सरकार: सपा
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने कहा है कि पार्टी के शांतिपूर्ण धरना पर पुलिस द्वारा अकारण बल प्रयोग से साबित हो गया है कि भाजपा सरकार जनता और विपक्ष की आवाज को कुचलना चाहती है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि भाजपा सरकार का रवैया पूर्णतया अलोकतांत्रिक और जनविरोधी है। अब इसे और ज्यादा सहन नहीं किया जाएगा। अनन्तकाल तक जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, किसान त्रस्त है, नौजवान बेकारी में दिन काट रहे हैं, गरीब की कहीं सुनवाई नहीं है, पुलिस फर्जी एनकाउण्टर कर रही है। महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। भ्रष्टाचार बढ़ा है। विकास अवरूद्ध है, पार्टी धरना के जरिये इन तमाम जन समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान दिलाना चाहती है।

यह भी पढ़ें…आर्टिकल 370: PAK को उसी के प्लान में मात देने के लिए भारत ने तैयार की रणनीति

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सरकारी दमन, बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों, नौजवानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों, व्यापारियों के हितों की उपेक्षा तथा उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दिलाने आदि मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालयों पर धरना दिया तथा जिलाधिकारी द्वारा राज्यपाल को सम्बोधित 25 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार आज के प्रदेश व्यापी धरना कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक तथा पूर्व सांसदों ने हिस्सा लिया। कई जिलों में प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर बल प्रयोग किया जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। अमरोहा, अलीगढ़, गोरखपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा धरना दे रहे लोगों से दुव्र्यवहार किये जाने की शिकायते मिली है।

यह भी पढ़ें…धारा 370 पर काशी के संतों ने ठोकी पीएम की पीठ, कांग्रेस को जमकर कोसा

समाजवादी पार्टी मुख्यालय में प्राप्त जानकारी के अनुसार इटावा में प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, बलिया में नेता विरोधी दल विधानसभा रामगोविन्द चैधरी, फतेहपुर में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, लखीमपुर में सांसद रवि वर्मा, लखनऊ में राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज, रामपुर में विधायक अब्दुल्ला आजम खां के साथ सम्भल के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, मुरादाबाद में सांसद एसटी. हसन, राज्यसभा सदस्य विशम्भर प्रसाद निषाद, जावेद अली और नसीर खां विधायक, आगरा में पूर्व सांसद रामजी लाल सुमन, झांसी में पूर्व सांसद चन्द्रपाल सिंह, आजमगढ़ में राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, बदायूं में पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, फिरोजाबाद में पूर्व सांसद अक्षय यादव, मैनपुरी में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव तथा बाराबंकी में पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप के नेतृत्व में धरना दिया गया। मेरठ, मुजफ्फरनगर, जौनपुर, सहारनपुर, हरदोई, कानपुर आदि अन्य जनपदों में भी सपा कार्यकर्ताओं ने धरना कार्यक्रम में भागीदारी की।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story