Sonbhadra News: सपा ने महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण को लेकर भाजपा पर बोला हमला

Sonbhadra News: सपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- भाजपा सरकार में लोकतंत्र खतरे में है। वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर देश को बेचने का काम रही है।

Kaushlendra Pandey
Published on: 22 March 2023 8:50 PM GMT
Sonbhadra News: सपा ने महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण को लेकर भाजपा पर बोला हमला
X

Sonbhadra News: समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के बैनर तले बुधवार को राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ (कोन) में समाजवादी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण व चिंतन शिविर आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण को लेकर भाजपा पर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र खतरे में है। वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर देश को बेचने का काम रही है। दलितों व पिछड़ों का हक छिनने का काम कर रही है। कार्यक्रम आयोजक एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि जब संविधान बचेगा तभी सभी को आरक्षण का हक मिल पायेगा। कमरतोड़ महगाई से जनता त्रस्त है। शिक्षा के नाम छलावा किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जातीय जनगणना कराकर, जिसकी जितनी भागीदारी, उतना हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव में लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान कर बीजेपी को हराने की अपील भी की। कहा कि एक-एक कार्यकर्ता अभी से ही पूरे लगन से गांव-गांव जाकर समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और वर्तमान सरकार को उखाड़ने का काम करें तभी संविधान को बचाया जा सकता है।

इसी तरह अन्य वक्ताओं ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश मे छह साल की योगी सरकार ने बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। सरकारी नौकरी बंद कर दी गई है। बेरोजगारों के साथ केवल धोखा दिया गया चार वर्ष पूर्व हुई 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण के साथ घोटाला किया गया। समय रहते नहीं जगे तो आने वाले समय मे आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा और देश की संपत्ति को चंद पूजीपतियों के हाथ मे सौंप दिया जायेगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक चकिया जितेंद्र प्रसाद आदि ने संबोधित किया।

इस मौके पर प्रदीप कन्नौजिया, आनंद खरवार, छबिंद्र चेरो, राजू भारती, संतोष पासवान, लक्ष्मी कुमार जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष विजयशंकर जायसवाल, अशोक निराला, मूकेश यादव, अशोक गोड, बाबूलाल यादव,इं. बचरुराम, रंजीत भारती, मंगरु भारती, उमाशंकर कुशवाहा, चंदन शर्मा, संतोष पासवान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Kaushlendra Pandey

Kaushlendra Pandey

Next Story