×

सपा की साइकिल रैली: अखिलेश के साथ सड़क पर उतरा जनसैलाब, प्रदेशभर में हल्लाबोल, जानिए आपके जिले का हाल

Samajwadi Party Cycle Rally: Newstrack.Com पर जानिए किन किन जिलों में साइकिल रैली निकाली गई और इस दौरान शहर का माहौल कैसा रहा.....

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 5 Aug 2021 7:38 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2021 1:32 PM GMT)

Samajwadi Party Cycle Rally : पं. जनेश्वर मिश्र की 89वीं जयंती पर आज समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा का आयोजन किया। यात्रा की शुरुआत अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ से की। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रेस वार्ता के बाद यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव साइकिल से सपा कार्यालय पहुुंचे। वहीं उनकी पत्नी और पूर्व सांसद डिम्पल यादव (Dimple Yadav) ने कन्नौज में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने साइकिल रैली निकाली।

Newstrack.Com पर जानिए किन किन जिलों में साइकिल रैली निकाली गई और इस दौरान शहर का माहौल कैसा रहा.....




Live Updates

  • 5 Aug 2021 8:24 AM GMT



  • 5 Aug 2021 8:24 AM GMT



  • कार्यकर्ताओं ने जोश में नहीं खोया होश, एम्बुलेंस को दिया रास्ता
    5 Aug 2021 8:06 AM GMT

    कार्यकर्ताओं ने जोश में नहीं खोया होश, एम्बुलेंस को दिया रास्ता

    लखनऊ जनेश्वर मिश्रा के जन्मदिन के मौक़े पर अखिलेश यादव द्वारा बुलायी गई साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता आए। कार्यकर्ताओं की संख्या ज़्यादा होने के कारण लोहिया पथ पर भीषण जाम लग गया, जिसमें एक एम्बुलेंस जाम में फँस गयी।

    भीड़ ज़्यादा होने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने समझदारी का परिचय देते हुए सायकिल यात्रा को रोक दिया और सबसे पहले एम्बुलेंस को जाने का रास्ता दिया। जिससे समय रहते एम्बुलेंस वहाँ से निकल गयी।

    अखिलेश यादव के आवाहन पर हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुँचे। कई कार्यकर्ता जैनेश्वर मिश्र पार्क के रास्ते में जगह जगह इकट्ठा हो गए। जिससे पूरे लोहिया पथ पर जाम की स्थिति पैदा हो गयी थी।

  • 5 Aug 2021 8:01 AM GMT

    आगरा में साइकिल रैली

    आगरा में जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी महानगर कार्यकर्ता ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। शहर के छीपीटोला एमजी रोड होते हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की साइकिल रैली शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। रैली के समापन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का संकल्प लिया ।

  • 5 Aug 2021 7:58 AM GMT

    बाराबंकी में सपाईयों ने सरकार के खिलाफ फूंका बिगुल

    बेरोजगारी, तेल की बढ़ती कीमतों, किसान कानून और दूसरे कई मुद्दों को लेकर बाराबंकी में आज सपाइयों ने मोदी और योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाली। इस विरोध-प्रदर्शन की कमान जिले भर में तहसील स्तर पर सपा के अलग-अलग नेताओं ने संभाली। अखिलेश सरकार में पूर्व मंत्री अरंविद सिंह गोप, फरीद महफूज किदवाई समेत तमाम सपा नेता इस साइकिल यात्रा में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका।

    इस मौके पर पूर्व मंत्री और सपा नेता अरविंद सिंह गोप ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। अब 2022 के विधानसभा अखिलेश यादव की दोबारा सरकार बनने जा रही है। हम सभी मिलकर अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। वहीं पूर्व मंत्री फरीज महफूज किदवाई ने कहा कि जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी है और सपा पूरी तरह से सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिये तैयार है।


  • 5 Aug 2021 7:49 AM GMT

    फर्रुखाबाद में सपा की साइकिल रैली में कोविड प्रोटोकाॅल की उड़ी धज्जियां

    फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी की साईकिल रैली दौरान कोविड प्रोटोकाल की जमकर धज्जिया उडाई गयी। रैली के दौरान किसी भी कार्यकर्ता या नेता ने मास्क नही लगाया और न ही सोशल डिस्टेंसइंग का पालन किया। सपा नेताओ ने दावा किया कि जनता बीजेपी की नीतिओ से तंग आ चुकी है और ये साईकिल रैली से ये तय हो जायेगा कि 2022 में बीजेपी जा रही है। फर्रुखाबाद सदर मुख्यालय पार्टी कार्यालय से राष्टीय महामंत्री संतोष कटियार ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिले के सातो ब्लॉको में सैकड़ो की तादाद में रैली निकाली गयी ।



  • 5 Aug 2021 7:40 AM GMT



Shivani

Shivani

Next Story