×

भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाए भाजपा, हम भी आएंगे पूजा करने: अभिषेक मिश्र

समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण प्रेम और भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना के ऐलान पर टिप्पणी करने वाले योगी सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री पर समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री प्रोफ़ेसर अभिषेक मिश्र ने पलटवार किया है।

Newstrack
Published on: 25 Aug 2020 7:59 AM GMT
भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाए भाजपा, हम भी आएंगे पूजा करने: अभिषेक मिश्र
X
भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाए भाजपा, हम भी आएंगे पूजा करने: अभिषेक मिश्र

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण प्रेम और भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना के ऐलान पर टिप्पणी करने वाले योगी सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री पर समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री प्रोफ़ेसर अभिषेक मिश्र ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर भगवान परशुराम को मानती है तो उनकी भव्य प्रतिमा की स्थापना कराए वहां हम सभी लोग पूजा करने आएंगे।

ये भी पढ़ें:Dhoni आए सामने: IPL से पहले शानदार अंदाज में दिखे, CSK ने शेयर की तस्वीर

भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाए भाजपा, हम भी आएंगे पूजा करने: अभिषेक मिश्र

सपा सरकार में मंत्री रहे प्रोफेसर अभिषेक मिश्र ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है

बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी की सोशल मीडिया पर आई टिप्पणी पर सपा सरकार में मंत्री रहे प्रोफेसर अभिषेक मिश्र ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आपकी टिप्पणी में बेसिक शिक्षा मंत्री ने प्रबुद्ध ब्राह्मणों को प्रोफ़ेसर मिसिर से शंका समाधान का सुझाव दिया है। इसके जवाब में प्रोफ़ेसर मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा की बदहाली का अंदाजा बेसिक शिक्षा मंत्री की भाषा की बदहाली को देखकर लगाया जा सकता है। संस्कृत भाषा का हवाला दे रहे बेसिक शिक्षा मंत्री को यह भी नहीं मालूम है कि शब्द मिसिर नहीं मिश्र है।

यह दुर्भाग्य है और बेसिक शिक्षा का हाल दर्शा रहा है

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है और बेसिक शिक्षा का हाल दर्शा रहा है। भारतीय जनता पार्टी में ऐसे विधायक होंगे जो मिश्र और मिसिर का अंतर जानते हो अगर उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया जाए तो संभव है कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा का हाल सुधर जाए। जहां तक भगवान परशुराम की प्रतिमा और उनके वंशजों का सवाल है तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और बेसिक शिक्षा मंत्री से मेरा अनुरोध है कि वह भगवान परशुराम और उनके वंशजों का विरोध ना करें। अगर भगवान परशुराम के सच्चे भक्त हैं तो भगवान परशुराम जयंती की घोषणा करें और उनकी 251 मीटर ऊंची भव्य प्रतिमा की स्थापना करें। हम लोग भी वहां पूजा करने आएंगे।

भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाए भाजपा, हम भी आएंगे पूजा करने: अभिषेक मिश्र

ये भी पढ़ें:मंदिर में आया नाग: चल रही भगवान शिव की पूजा, आ लिपटा 6 फिट लंबा सांप

दूसरी ओर बेसिक शिक्षा मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया में दोहराया है की समाजवादी पार्टी के लोग ब्राह्मण प्रेम का झूठा दिखावा कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी अभी सत्ता में नहीं है इसके बावजूद वह संगठन में ब्राह्मणों को सम्मान और अवसर देने के लिए तैयार नहीं है। भगवान परशुराम की पूजा आज कोई नहीं करता। भगवान परशुराम ने भी भगवान राम की पूजा की है और भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। इसलिए ऐसी बातों का कोई मतलब नहीं है ब्राह्मण को सम्मान देना समाजवादी पार्टी के वश का नहीं है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story