×

अखिलेश यादव बोले- गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा आज भी जिंदा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को गांधीजी के शहीदी दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर महापुरुष को नमन किया।

Chitra Singh
Published on: 30 Jan 2021 2:31 PM GMT
अखिलेश यादव बोले- गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा आज भी जिंदा
X
अखिलेश यादव ने गोडसेवादियों को बोला, गांधी की हत्यारे आज भी है जिंदा

अखिलेश तिवारी

लखनऊ। महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने गोडसेवादियों पर निशाना साधा है। उन्होंने महात्मा गांधी की निर्मम हत्या करने वाली विचारधारा आज भी जिंदा है और देश की एकता -अखंडता को सर्वाधिक खतरा इससे है।

अखिलेश यादव ने बापू को किया याद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को गांधीजी के शहीदी दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर महापुरुष को नमन किया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व समर्थकों से उन्होंने कहा कि आज के ही दिन (30 जनवरी 1948) गांधी जी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्यारा नफरत और साम्प्रदायिकता की भावना से भरा हुआ था। दु:खद यह है कि वही विचारधारा आज भी जिंदा है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचारों का स्मरण करते हुए गांव-गरीब को साथ लेकर उनके सपनों को पूरा करने के लिए सभी समाजवादियों को एकजुट हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें… जयंत चौधरी: राकेश टिकैत के हर आंसू का बदला लेगा किसान, साथ न देने वाला गद्दार

‘सद्भाव का रास्ता सर्वधर्म’

उन्होंने कहा कि सद्भाव का रास्ता सर्वधर्म समभाव का है। स्वाधीनता आंदोलन और संविधान के मूल्यों तथा आदर्शों पर चलने का हमें संकल्प लेना चाहिए। गांधीजी ने देश को जगाया और गरीबों की भी आजादी के आंदोलन में भागीदारी रखी। वह समाज में सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हित के लिए योजनाएं लागू करने पर बल देते थे और मानते थे कि कल्याणकारी राज्य में सभी को सम्मान, अधिकार और जीवन की सुविधाएं मिलनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा राज में गरीबों को, निर्दोष लोगों को सताया जा रहा है। समाजवादी गरीबों और किसानों के साथ है। भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर पूर्णतया संवेदनाशून्य हैं। किसी के दु:ख से भाजपा को कोई वास्ता नहीं। भाजपा अन्नदाता को बदनाम कर रही है। अब लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

SP Leader akhilesh yadav

यह भी पढ़ें… रायबरेली में रिश्ते हुए शर्मसार, मामा ने भांजी और उसके पति पर फेंका तेजाब

‘कैसी देशभक्त है भाजपा’

उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा कैसी देशभक्त है जिसके राज में किसान-नौजवान मारा-मारा फिर रहा है। अपनी जायज मांग उठाने पर भी उन पर आंसू गैस और लाठियां चलती है। सीबीआई, ईडी का प्रयोग अपने विपक्षियों के चरित्रहनन के लिए किया जा रहा है। निर्दोषों का फर्जी एनकाउण्टर हो रहा है। जनतांत्रिक प्रदर्शनों को कुचलने का प्रयास करने को भाजपा अपनी बहादुरी समझती है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story