×

मचा हड़कंप: विधानसभा शुरू होने से पहले सपा सदस्यों ने किया जोरदार हंगामा

विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सदन के बाहर जमकर हंगामा किया।

Newstrack
Published on: 20 Aug 2020 7:17 AM GMT
मचा हड़कंप: विधानसभा शुरू होने से पहले सपा सदस्यों ने किया जोरदार हंगामा
X
मचा हड़कंप: विधानसभा शुरू होने से पहले सपा सदस्यों ने किया जोरदार हंगामा

लखनऊ: विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सदन के बाहर जमकर हंगामा किया। यह सभी सदस्य हाथ मे तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ लगभग एक घंटे तक नारेबाजी की।इस दौरान कई सदस्य विधान भवन के गेट पर भी चढ़ गए।

ये भी पढ़ें:मोदी सरकार की बड़ी तैयारी: IRCTC में बेचेगी और हिस्सेदारी! मंगाई गई बोलियां

मचा हड़कंप: विधानसभा शुरू होने से पहले सपा सदस्यों ने किया जोरदार हंगामा

सपा अध्यक्ष और विधानपरिषद सदस्य नरेश उत्तम

प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधानपरिषद सदस्य नरेश उत्तम के नेतृत्व में पार्टी विधायकों ने हाथ में तख्तियां लेकर प्रदेश की योगी सरकार को जनविरोधी सरकार बताते हुए कहा कि यह सरकार कोरोना संकट के मामले में पूरी तरह से असफल सरकार है। बाद में विधानसभा की गैलरी के बाहर सपा विधायकों ने एक साथ बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सबसे ज्यादा तख्ती में कोरोना संबधी स्लोगन ही तैयार किये गए थे।

मचा हड़कंप: विधानसभा शुरू होने से पहले सपा सदस्यों ने किया जोरदार हंगामा

विधानमंडल का मानसून सत्र आयोजित हो रहा है

गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच उत्तर प्रदेश में गुरुवार से विधानमंडल का मानसून सत्र आयोजित हो रहा है। यह बैठक कोरोना महामारी के बीच विषम परिस्थितियों में बुलाई गयी है। यह संवैधानिक कर्तव्य पालन कीदृष्टि से आवश्यक था। उत्तर प्रदेश विधान सभा देश का पहला राज्य है जहां पर इन विषम परिस्थितियों में विधान सभा की बैठक आहूत की गयी है। यहां के पहले मध्य प्रदेश में, राजस्थान में विश्वास मत के लिए बैठक हुई।

ये भी पढ़ें:कोरोना पर नया खुलासा: लोग मल से छोड़ रहे कोरोना, जांच में सामने आई ये बात

मचा हड़कंप: विधानसभा शुरू होने से पहले सपा सदस्यों ने किया जोरदार हंगामा

इससे पूर्व 19 अगस्त को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हदयनारायण दीक्षित सभी दलों सह संवेदी सदन चलाने का आग्रह कर चुके हैं। विधानसभा सत्र के पहले दिन मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन, उत्तर प्रदेश की मंत्री श्रीमती कमल रानी वरूण एवं चेतन सिंह चैहान व दो वर्तमान विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही, पारस नाथ यादव व पूर्व सदस्यों के साथ-साथ गलवान घाटी में शहीदों व कोरोना वारियर्स जिनकी कोरोना महामारी में कर्तव्य पालन के बीच मृत्यु हो गयी है, सभी को शोकांजलि के बाद सदन स्थगित कर दिया गया। अनुपूरक बजट एवं मदों के बारे में कार्य मंत्रणा समिति पुनः बैठेगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story