×

किसानों के समर्थन में सपा का धरना-प्रदर्शन, हिरासत में कई बड़े नेता

केन्द्र सरकार की तरफ से लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ समाजवादी पार्टी लगतार अपना विरोध जता रही है। भारत बंद को दिए समर्थन के बाद आज सपा नेताओं ने सभी जिलों में धरना दिया।

Monika
Published on: 14 Dec 2020 3:29 PM GMT
किसानों के समर्थन में सपा का धरना-प्रदर्शन, हिरासत में कई बड़े नेता
X
किसानों के समर्थन में पूरे प्रदेश में सपा का धरना प्रदर्शन

लखनऊ: केन्द्र सरकार की तरफ से लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ समाजवादी पार्टी लगतार अपना विरोध जता रही है। भारत बंद को दिए समर्थन के बाद आज सपा नेताओं ने सभी जिलों में धरना दिया। इसी बीच कई जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया। जिस पर पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज किया और हजारों की संख्या में गिरफ्तारी की। राजधानी लखनऊ में जिला तथा महानगर के पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय, कैसरबाग से जब कलेक्ट्रेट की ओर कूच करना चाहा तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें रोक दिया। पुलिस के लाठीचार्ज में तमाम कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विरोध प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र की हत्या

नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी ने घर पर पुलिस द्वारा नज़रबंद किए जाने का विरोध करते हुए किसानों के समर्थन में अपने गौतमपल्ली लखनऊ, स्थित आवास के बाहर धरना दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र की हत्या हो रही है। भाजपा सरकार चाहे जितना दमन और अत्याचार कर ले, अन्नदाता से अन्याय पर समाजवादियों का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा किसान नाराज हैं और दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। आखिर ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई?

यादव ने कहा कि सन् 2022 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनेगी। किसानों के माफिक जनहित के कदम उठाए जाएंगे। किसान को पूरा सम्मान और सुरक्षा मिलेगी। किसानों ने अंगड़ाई ली है। उनको अपमानित करने का भाजपा जो खेल खेल रही है उसका खामियाजा भी उसे भुगतना पड़ेगा।

सपा का धरना प्रदर्शन

ये भी पढ़ें: इटावा: सांसद राम शंकर कठेरिया बोले- किसानों के हित में है कृषि कानून

ये सभी प्रदर्शन में शामिल

आज के प्रदर्शन में सजयसिंह जयंत, सुशील दीक्षित, अनुराग यादव, पूर्व मंत्री के.के. गौतम, पूर्व विधायक इंदल रावत एवं रविदास मेहरोत्रा, रेहान नईम, गोमती यादव, डाॅ रामकरन निर्मल, विकास यादव, विजय सिंह, रामसागर, दीपक रंजन, सीएल वर्मा, नवीन धवन बंटी, टाइगर एवं जीतू पार्षद, महेन्द्र यादव, डाॅ0 राजवर्धन जाटव आदि शामिल है।

सीतापुर में आनन्द भदौरिया एमएलसी, रामपाल राजवंषी पूर्व मंत्री, अनिल वर्मा, मनीष रावत, दिग्विजय सिंह देव, की गिरफ्तारी हुई। बाराबंकी में राजेष यादव, सुरेश यादव विधायक, गौरव रावत विधायक गिरफ्तार हुए। अरविन्द सिंह गोप पूर्वमंत्री को घर में ही नज़रबंद कर दिया गया। लखीमपुर में पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

सपा का धरना प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

प्रयागराज में एमएलसी रामवृक्ष यादव, विनोद चंद दुबे, अयोध्या में पूर्व विधायक जय शंकर पाण्डेय एवं पवन पाण्डेय तथा अभय सिंह की गिरफ्तारी हुई। गाजियाबाद में एनएच-9 पर समाजवादी पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया। कानपुर में विधायक अमिताभ बाजपेयी तथा इरफान सोलंकी गिरफ्तार किए गए। मुरादाबाद में सांसद एसटी हसन, विधायक हाजी इकराम कुरैशी, हाजी रिजवान तथा नवाब जान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मैनपुरी में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, बृजेश कठेरिया, राज कुमार सिंह विधायक तथा पूर्वमंत्री आलोक शाक्य की गिरफ्तारी हुई। अलीगढ़ में पूर्व विधायक राकेश कुमार सिंह, इटावा में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, अंशुल यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, औरैया में प्रदीप यादव पूर्व सांसद, विनोद यादव पूर्व विधायक, चित्रकूट में पूर्व विधायक वीरसिंह पटेल, बस्ती में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चैधरी एवं पूर्व विधायक रामललित चैधरी की गिरफ्तारी हुई है। जौनपुर में विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, जगदीश सोनकर, लकी यादव, लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रीमती श्रद्धा यादव एवं लल्लन प्रसाद की गिरफ्तारी हुई।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज: युवती के साथ हैवानियत, काम दिलाने के लिए होटल में ले गए थे आरोपी

इन सब की भी हुई गिरफ़्तारी

कुशीनगर में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, सिद्धार्थनगर में पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व सांसद आलोक तिवारी तथा पूर्व विधायक विजय पासवान एवं लालजी यादव, चंदौसी में पूर्व सांसद राम किषुुन, सुल्तानपुर में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक अनूप साण्डा, हमीरपुर में अम्ब्रेश कुमारी विधायक, गाजीपुर में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, राधेमोहन पूर्व सांसद तथा वीरेन्द्र यादव विधायक तथा रायबरेली में विधायक मनोज पाण्डेय, आशा किशोर पूर्व विधायक, राम लाल अकेला एवं श्याम सुंदर भारती, इं0 बीरेन्द्र यादव और गोरखपुर में विजय प्रताप यादव पूर्व विधायक अम्बेडकरनगर में राममूर्ति वर्मा पूर्व मंत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

उन्नाव में एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व विधायक उदयराज यादव, बदलू खां, मनीषा दीपक एवं सुरेष पाल ने धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व किया। महाराजगंज में विनोद मणि त्रिपाठी एवं आमिर हुसैन, गोरखपुर में विजय प्रताप यादव, जियाउर इस्लाम ने गिरफ्तारी दी।

फर्रूखाबाद में नदीम फारूखी, बरेली में सुल्तान बेग, महिपाल यादव, अताउर्रहमान, श्रावस्ती में सर्वजीत यादव, संतकबीरनगर में गौहर अली खान, गाजियाबाद में राशिद मलिक, गौतमबुद्धनगर में वीरसिंह यादव ने साथियों के साथ धरना दिया। उनकी गिरफ्तारी भी हुई। शाहिद मंजूर मेरठ में विधायक रफीक अंसारी को घर में नज़रबंद किया गया। हाजी तराबुद्दीन बेहोश हो गए। राजपाल सिंह, अतुल प्रधान भी गिरफ्तार किए गए। हरदोई में डाॅ राजपाल कश्यप ने धरना दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुजफ्फरनगर में प्रमोद त्यागी तथा बुढ़ाना के ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह गिरफ्तार किए गए। कानपुर देहात में कमलेश दिवाकर, मिथलेश कटियार की गिरफ्तारी हुई।

श्रीधर अग्निहोत्री

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story