×

व्यापारियों के हाथ में सत्ता सौंप रही है भाजपा- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा है कि भाजपा सरकार अपनी सत्ता व्यापारियों के हाथ में दे रही है। क्या यही है भाजपा की ‘संकल्प से सिद्धि‘ की व्याख्या।

Shivani Awasthi
Published on: 12 Feb 2021 4:43 PM GMT
व्यापारियों के हाथ में सत्ता सौंप रही है भाजपा- अखिलेश यादव
X
किसानों से बातचीत की नाकामी पर अखिलेश यादव का करारा व्यंग, वार्ता को बताया भाजपा का नया जुमला

लखनऊ. केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों को सत्ता का व्यापारियों को हस्तांतरण बताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का यही संकल्प से सिद्धि है कि वह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को व्यापारियों के हाथों में बंधक बनाने जा रही है।

अखिलेश का भाजपा पर हमलाः

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लिखित बयान जारी कर कहा है कि सन् 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेज़ों की सरकार ने व्यापार करने वाली ईस्ट इण्डिया कम्पनी से सत्ता अपने हाथ में ले ली थी। आज की भाजपा सरकार अपनी सत्ता व्यापारियों के हाथ में दे रही है। क्या यही है भाजपा की ‘संकल्प से सिद्धि‘ की व्याख्या जहां काम किसी के हाथ में और लगाम किसी के हाथ में।केन्द्र सरकार काले कृषि कानून लाकर किसानों को लूटने का प्रबन्ध कर चुकी है। उसकी नीतियों से, किसानों को बदनाम करने के प्रपंचो से लोग बहुत आहत हैं।

ये भी पढ़ेँ- लखनऊ कोर्ट में एडवोकेट चैंबर का लोकार्पण, 5 करोड़ 55 लाख में हुआ तैयार

व्यापारियों मे सत्ता का हस्तांतरण करना चाहती है सरकार

भाजपा ने खरबपतियों को ही फायदा पहुंचाने वाले नियम बनाए हैं। भाजपा सरकार में कर्जमाफी के झूठे दावों तथा बैंकों की प्रताड़ना से किसान जान दे रहे हैं। बाराबंकी में 80 हजार रूपए का बकाया कर्ज न जमा कर पाने पर बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से किसान लल्ला गौतम की मृत्यु हो गई। सैकड़ों किसान भाजपा राज में अपनी जान दे चुके हैं।



किसानों के आंदोलन के प्रति उपेक्षा भाव

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के आंदोलन के प्रति उपेक्षा भाव शुरू से ही अपना रखा है। किसानों की मांगे माने जाने का तनिक भी संकेत प्रधानमंत्री स्तर से आज तक नहीं मिला है। इसमें सिर्फ कारपारेट का ध्यान रखा गया। इसी का नतीजा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक जनता किसानों के साथ है। भाजपा सरकार में गन्ना किसानों पर चीनी मिलों को ऐतिहासिक दस हजार करोड़ से ज्यादा का बकाया है लेकिन मुख्यमंत्री जी को इसकी फिक्र नहीं है। चीनी मिल मालिक मनमानी कर रहे हैं उन पर किसी का नियंत्रण नहीं है।

ये भी पढ़ेँ-पेपरलेस कार्यवाही पर बोले सुरेश खन्ना, तरक्की का रास्ता तकनीकी से ही खुलता है

न रहेगी मण्डी और नहीं मिलेगी एमएसपी

समाजवादी सरकार के समय ही ललितपुर, झांसी, महोबा, बांदा में बनी मण्डियां भाजपा सरकार के समय में शुरू तक नहीं हो पाई। मण्डियों के बिना फसलों का उचित मूल्य तो दूर न्यूनतम मूल्य मिलना भी सम्भव नहीं। भाजपा काल में पुरानी कहावत ‘न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी‘ का नया रूप आ गया है ‘न रहेगी मण्डी और नहीं मिलेगी एमएसपी।‘ समाजवादी सरकार के समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे आलू, सब्जी, दाल, फल आदि की मण्डियां बनाने की तैयारी थी। मलिहाबाद में आम की मण्डी बननी थी, भाजपा ने किसानों के हित की इन योजनाओं को भी रद्द कर दिया।

अखिलेश तिवारी

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story