×

बीजेपी सरकार के खिलाफ 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा का धरना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की बदहाली, नौजवानों की बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था तथा पार्टी सांसद मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार के विरूद्ध बदले की कार्यवाही आदि की 11-सूत्रीय मांगो को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की सभी तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन किया।

Dharmendra kumar
Published on: 29 Jun 2023 1:35 AM GMT
बीजेपी सरकार के खिलाफ 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा का धरना
X
पुष्पेंद्र यादव मामले की CBI जांच को लेेकर सपा समर्थकों ने गांधी प्रतिमा पर किया प्रदर्शन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की बदहाली, नौजवानों की बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था तथा पार्टी सांसद मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार के विरूद्ध बदले की कार्यवाही आदि की 11-सूत्रीय मांगो को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की सभी तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें...पीएम मोदी ने बताया, इस बड़ी स्कीम से 11 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

धरना प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का सबका विकास, सबका साथ व सबका विश्वास का नारा खोखला साबित हो गया है। लोकसभा चुनाव तक जनता को गुमराह किया जाता रहा परन्तु चुनाव के बाद ही पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि, यातायात नियमों के नाम पर जुर्माना में कमरतोड़ वृद्धि, खाद्यान्न वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि, किसानों को खाद-बीज की किल्लत, अपराधो में बेतहाशा वृद्धि आदि से जनता त्रस्त हो गई है।

यह भी पढ़ें...70वीं वर्षगांठ: चीन के जश्न में पड़ गया खलल, जिसका डर था आखिर वही हुआ

औद्योगिक समिट के नाम पर बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का झूठा वादा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा सरकार केवल राजनैतिक एजेण्डा साधने एवं विकास के नाम पर झूठा प्रचार करने में व्यस्त हैं।

पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने बताया कि पार्टी ने बीती नौ अगस्त को प्रदेश की अनेक जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण धरना देकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया था, लेकिन सरकार के कान में जँू तक नहीं रेंगी। किसी भी जन समस्या का समाधान करने के बजाए पहली सितम्बर से बिजली दरों में भारी वृद्धि कर दी गई। ऐसी स्थिति में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली अक्टूबर को प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं से विशाल धरना देने का निर्देश दिया गया था।

यह भी पढ़ें...सहारनपुर अवैध खननः दो आईएएस सहित 11 जगहों पर सीबीआई छापे

चौधरी ने दावा किया कि पार्टी का धरना शांतिपूर्ण व बड़ी संख्या में जनभागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। हर जगह हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों ने धरना में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाएं, अल्पसंख्यक एवं नौजवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। किसानो, छात्रों और शिक्षकों ने भी धरना-प्रदर्शन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story